फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   International Yoga Day in Chandigarh, more than 10 thousand people will participate

अंतराष्ट्रीय योग दिवस चंडीगढ़ में, 10 हजार से अधिक लोग होंगे शामिल

Wed, 04 May 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 04 May 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
International Yoga Day in Chandigarh, more than 10 thousand people will participate
हरियाणा के स्वास्‍थ्य मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 21 जून को चंडीगढ़ में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा, पंजाब और यूटी के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले के मंत्री अनिल विज ने इस संबंध में मंगलवार को हुई बैठक में यह जानकारी दी।

विज्ञापन


विज ने बताया कि इस बार केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन चंडीगढ़ में करने का निर्णय लिया है। इसके लिए हरियाणा सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। इनमें स्कूल, कॉलेजों के विद्यार्थियों के अलावा अध्यापक, होमगार्ड, पुलिस के जवान, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के कार्यकर्ता, प्रशिक्षक सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े साधक भाग लेंगे।
विज्ञापन


बैठक में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। खेल मंत्री ने बताया कि कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों की सूची 10 जून तक तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अन्य सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी की जा सके। प्रदेश के सभी जिलों से योग साधकों को लाने व ठहराने की विशेष व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए पंचकूला तथा आसपास के क्षेत्रों में तैयारियां शुरू कर दी गई तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नोडल अफसर बनाने को कहा गया है। कार्यक्रम में जहां प्रदेश के सभी जिलों को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा, वहीं सभी वर्गों तथा संप्रदायों के लोगों को इसमें आमंत्रित किया जाएगा।  बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास, स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके महापात्रा, वित्त, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल, खेल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. केके खंडेलवाल, पतंजलि योगपीठ के केंद्रीय प्रभारी डॉ. जयदीप आर्य, पुलिस विभाग से संदीप खीरवार मौजूद थे।

 
पंतजलि योग की ओर से लगाए जाएंगे प्रशिक्षण शिविर
विज ने बताया कि पिछले वर्श की तरह इस बार भी प्रदेश के सभी जिलों, उपमंडलों, तहसील व गांव स्तर पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस राष्ट्र्रीय कार्यक्रम में केवल सर्वश्रेष्ट प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। जिला स्तर पर कमेटियों का गठन किया जा रहा है ताकि कार्यक्त्रस्म में किसी प्रकार की कोई कमी न रहे। खेल एवं आयुष विभाग द्वारा पंतजली योग पीठ हरिद्वार की सहायता से गांव, ब्लॉक, उपमंडल, जिला तथा राज्य स्तर पर योग प्रशिक्षण शिविर लगाये जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों को योग के बारे में शिक्षित किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed