फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   International yoga day 2019, Home Minister Amit shah Praised PM Modi for yoga camp

International Yoga Day: गृहमंत्री अमित शाह बोले- धन्य हैं पीएम मोदी, योग को घर-घर तक पहुंचाया

Fri, 21 Jun 2019 09:56 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 21 Jun 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
International yoga day 2019, Home Minister Amit shah Praised PM Modi for yoga camp
योग करते गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

योग भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। इसे पीएम मोदी ने विश्व में देश का राजदूत बना दिया है। योग मन, आत्मा और शरीर को जोड़ता है। साथ ही सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाता है। आज 200 देशों में एक साथ करोड़ों लोग योग कर रहे हैं। ये बातें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को प्रदेशस्तरीय योग समारोह में रोहतक में कहीं। 

विज्ञापन


वह पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रोहतक स्थित पशु मेला ग्राउंड में आयोजित योग समारोह में लोगों को संबोधित कर रहे थे। शाह ने कहा कि अतीत में लंबे समय से देश गुलाम रहा, जिस कारण योग आम जन से हटकर ऋषि-मुनियों तक सीमित हो गया। साल 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार ने योगाभ्यास को जन-जन की जीवन शैली का हिस्सा बनाकर इस प्राचीन विधा को पुनर्जीवित किया।
विज्ञापन


आज योग ने लोगों के स्वास्थ्य का कायाकल्प कर दिया है। मोदी ने 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में 177 देशों का समर्थन हासिल कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत करवाई, जिसके चलते आज 21 जून को विश्व के 200 से अधिक देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने भारत को दोबारा वैश्विक गुरु बनाने की दिशा में कार्य किया है। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव ने भी योग को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य किया और देश के छोटे-बड़े शहरों में सुबह साढ़े चार बजे लाखों लोगों को योगासन से जोड़ा। हरियाणा सरकार ने योग को बढ़ाने के लिए अच्छे कदम उठाए हैं।

International yoga day 2019, Home Minister Amit shah Praised PM Modi for yoga camp
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का योग समारोह में स्वागत करते हुए सीएम मनोहर लाल ने कहा कि योग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने योग परिषद का गठन किया है।

इसके अलावा एक हजार से अधिक व्यायामशालाएं खुली हैं और इनमें योग शिक्षकों को नियुक्त किया जा रहा है। योग दिवस पर पीएम मोदी की प्रेरणा से प्रदेश में 80 स्थानों पर 5 लाख से ज्यादा लोग योग कर रहे हैं। 

शाह के नाम से देश के दुश्मनों की कांपने लगती है रूह : विज
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि शाह का नाम सुनते ही देश का बुरा सोचने वालों की रूह कांप जाती है। संसदीय सत्र चलने के बावजूद शाह प्रदेश स्तरीय योग समारोह में रोहतक पहुंचे। वहीं, विज ने सीएम मनोहर लाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि सीएम दूसरों को योग की शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उन्होंने अपनी जीवन पद्धति में योग को शामिल भी कर रखा है। 

गृहमंत्री व सीएम देरी से पहुंचे, केवल प्राणायाम कर सके

International yoga day 2019, Home Minister Amit shah Praised PM Modi for yoga camp
योग दिवस पर रोहतक पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

जिला प्रशासन की तरफ से तय कार्यक्रम के तहत सीएम मनोहर लाल को सुबह 6 बजकर 25 मिनट तो केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को 6 बजकर 38 मिनट पर योग स्थल पर पहुंचना था।

इंतजार के बाद योगाचार्य राकेश मित्तल ने 6 बजकर 45 मिनट पर योग साधना शुरू करवा दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, सांसद अरविंद शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ठ ने पूरा एक घंटा 3 मिनट योग किया। जबकि केंद्रीय गृहमंत्री व सीएम 7 बजकर 32 मिनट पर योग स्थल पर पहुंचे। 

7 बजकर 45 मिनट तक प्राणायाम की योग क्रियाएं पूरी कीं। इसके बाद पांच मिनट सीएम व 8 मिनट केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से लोगों को संबोधित किया। 8 बजे से सवा 8 बजे तक स्वागत समारोह चला। सीएम मनोहर लाल व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने गृहमंत्री अमित शाह को शाल व पौधा भेंट कर स्वागत किया।

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सीएम को और सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने स्वास्थ्य मंत्री को शाल भेंट किया। इस मौके पर राज्य के मुख्य सचिव डीएस ढेसी, आयुष विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा, निदेशक अमनीत पी कुमार, मंडल आयुक्त पंकज यादव, उपायुक्त आरएस वर्मा, एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा, एडीसी भिवानी डा. मनोज कुमार यादव, एसडीएम राकेश सैनी, रविंद्र कुमार, विवेक पदम व मनीष कुमार व शंभू राठी भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed