फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   International Kabaddi Player Sandeep Nangal Ambiya Shot dead In Jalandhar

पंजाब: कबड्डी लीग में गैंगस्टरों का दखल, विदेश से खपाई जा रही करोड़ों की रकम, मैदान तक पहुंचा 'हत्या का खेल'

Tue, 15 Mar 2022 01:18 AM IST
ajay kumar सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 15 Mar 2022 01:18 AM IST
सार

पंजाब की कबड्डी लीग में अब हत्या का खेल भी शुरू हो गया है। सोमवार को जालंधर में मशहूर कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबियां की मैदान के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। लीग में गैंगस्टरों के दखल से कबड्डी अब वर्चस्व का खेल बन गया है।

विज्ञापन
International Kabaddi Player Sandeep Nangal Ambiya Shot dead In Jalandhar
कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबियां की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में माफियाओं का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। अब यह गैंगस्टर खेलों में अपनी दखल बढ़ा रहे हैं। वर्ष 2019 में नॉर्थ इंडिया सर्कल स्टाल कबड्डी फेडरेशन ने राज्य के डीजीपी को अवगत करवाया था कि कबड्डी में गैंगस्टरों की एंट्री हो रही है, जो खतरनाक है। गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया कबड्डी लीग में अपना पैसा लगा रहा है। सारी कहानी कबड्डी पर वर्चस्व और विदेश से कबड्डी प्रमोटरों के माध्यम से भेजे जाने वाले करोड़ों रुपये की है। 

विज्ञापन


सोमवार को संदीप नंगल अंबियां की हत्या भी इसी कड़ी का नतीजा है। पुलिस ने 2019 की शिकायत को गंभीरता से लिया होता तो कबड्डी में गैंगस्टरों की एंट्री को रोका जा सकता था। पंजाब में आयोजित होने वाली विभिन्न कबड्डी प्रतियोगिताओं में राज्य में सक्रिय गैंगस्टर पैसा लगाते हैं। गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने जेल से पंजाब में अपना एक अलग फेडरेशन ‘मेजर कबड्डी लीग’ गठित कर लिया था। 
विज्ञापन


संदीप नंगल अंबियां भी इसी का हिस्सा बन गया था। संदीप नंगल अंबियां अपनी कबड्डी लीग को आगे बढ़ा रहा था। मेजर कबड्डी लीग में उन खिलाड़ियों को शामिल किया गया था जिन्हें राज्य की अन्य कबड्डी फेडरेशनों ने पॉजिटिव डोप टेस्ट के चलते प्रतिबंधित कर दिया था। इतना ही नहीं, गैंगस्टर और उसके साथियों द्वारा राज्य की कबड्डी फेडरेशनों को धमकाकर दबाव बनाया जाता रहा है कि उनके सुझाए खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में उतारा जाए। इसके पीछे भगवानपुरिया का मकसद अपने गिरोह का दायरा बढ़ाना और अपने साथ ताकतवर और दिलेर लोगों को जोड़ना है। वर्ष 1999 तक पंजाब में तीन कबड्डी फेडरेशन सक्रिय थे और प्रतियोगिताओं का आयोजन करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में कबड्डी ज्यादा लोकप्रिय होने की वजह से कई बड़े गैंगस्टर इस खेल से जुड़ गए। भगवानपुरिया जेल में बंद है। वह जेल से फोन पर गिद्दड़बाहा में कबड्डी रैकेट चला रहा है। गांव भगवानपुर में कबड्डी मुकाबले आयोजित कराए, जिसके लिए ड्रग मनी का इस्तेमाल किए जाने के आरोप लगे थे। 


भवानपुरिया का साथी कंवल सिंह निवासी गांव सुक्खा राजू गुरदासपुर इस समय न्यूजीलैंड में रहता है। उसके माध्यम से ही भगवानपुरिया अपना रैकेट चला रहा है। संदीप नंगल अंबिया जग्गू का कबड्डी लीग को न सिर्फ बुलंदियों पर ले जा रहा था बल्कि मेजर कबड्डी लीग का दबदबा विदेश में बढ़ने लगा था। ऐसी आशंका है कि हत्या का तानाबाना विदेश में बुना गया है। मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण राज्य के डीजीपी से लेकर निचले स्तर के अधिकारी सतर्क हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed