फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   International Gita Mahotsav 2019 Based Exhibition inside Lal Quila Delhi, Geeta Mahotsav

लाल किला में देखने को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की झलक, लगाई गई विशेष प्रदर्शनी

Wed, 27 Nov 2019 01:22 PM IST
खुशबू गोयल राजेश शांडिल्य, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
राजेश शांडिल्य, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 27 Nov 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
International Gita Mahotsav 2019 Based Exhibition inside Lal Quila Delhi, Geeta Mahotsav
लाल किला में विशेष प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
'अतुल्य भारत' का लोगो करीब 16 साल बाद एक बार फिर दिल्ली लाल किला मैदान में लगाई गई प्रदर्शनी और अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2019 के साथ जुड़ चुका है। बता दें कि पहली बार 2002 में गीता जयंती कुरुक्षेत्र उत्सव से नाम बदल कर महाभारत उत्सव के समय यह लोगो ब्रांडिंग में नजर आया था।
विज्ञापन


बहरहाल देश-विदेश से लाल किला पहुंचने वाले पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में कुरुक्षेत्र पर आधारित यह प्रदर्शनी लगाई गई है। इस खास प्रदर्शनी में कुरुक्षेत्र से जुड़े पौराणिक और ऐतिहासिक घटनाक्रमों को पर्यटक एक नजर में जान सकते हैं। मकसद साफ है कि कैसे कुरुक्षेत्र को अधिक से अधिक लोग जाने और यह प्रण लें कि मैं कुरुक्षेत्र जाऊंगा।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और हरियाणा सरकार के सहयोग से 15 दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ मंगलवार को दिल्ली में हो चुका है। इस 15 दिवसीय प्रदर्शनी के दौरान एक दिसंबर 2019 को लाल किले से समरस संस्कारित गीतामय भारत के आह्वान के साथ गीता प्रेरणा महोत्सव भी लाल किला मैदान में मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में संत महात्मा, देश-विदेश से बुद्धिजीवी और गीता में आस्था रखने वाले श्रद्धालु पहुंचेंगे। यह कार्यक्रम गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज की प्रेरणा से आयोजित किया जा रहा है।

सिख गुरुओं के इतिहास को प्रस्तुत किया गया

प्रदर्शनी में कुरुक्षेत्र के महत्व को इसके इतिहास के साथ सचित्र रखा गया है। जहां महाभारतकाल के कई प्रसंग घटनाक्रम चित्रों के माध्यम से दिखाये गये हैं, वहीं धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में सिखों के प्रथम गुरुनानक देवजी महाराज सहित 10 में से 8 सिख गुरुओं के इतिहास को यहां प्रस्तुत किया गया है।

वर्धनवंश का राजधानी रहे कुरुक्षेत्र से लेकर कुरुक्षेत्र में मुगल शासक अकबर के आगमन और विश्व प्रसिद्ध कुरुक्षेत्र के सूर्यग्रहण मेले से जुड़े प्रसंग यहां प्रदर्शनी में प्रमुखता से रखे गये हैं। हालांकि प्रदर्शनी में पुरातन के साथ आधुनिक दौर में कुरुक्षेत्र में आयोजित किये जा रहे गीता जयंती उत्सव को भी यहां फोकस किया गया है।

इसी के साथ कुरुक्षेत्र, मारीशस और इंग्लैंड में आयोजित किये गये अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शानदार झलकियां पर्यटकों को कुरुक्षेत्र की ओर खींच सकती हैं। डीसी डा. एसएस फुलिया ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहली बार इंक्रेडिबल इंडिया का लोगो प्रचार सामग्री में इस्तेमाल करने की अनुमति भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने दी है।

उल्लेखनीय है कि अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में तत्कालीन पर्यटन मंत्री जगमोहन के प्रयासों से पहली कुरुक्षेत्र को राष्ट्रीय उत्सव का दर्जा और अतुल्य भारत का लोगो इस्तेमाल करने की अनुमति मिली थी।  

भागवत, बिड़ला, पोखरियाल और सीएम भी रहेंगे मौजूद

गीता प्रेरणा महोत्सव में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला,मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल,भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाह नवाज हुसैन सहित अन्य कई बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी।

इन प्रमुख धर्मगुरुओं की रहेगी उपस्थिति
लाल किले मैदान में एक दिसंबर को आयोजित गीता प्रेरणा महोत्सव में स्वामी ज्ञानानंद के अलावा स्वामी गुरुशरणानंद महाराज, जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज,स्वामी राजेंद्रदास महाराज,स्वामी परमात्मानंद महाराज सहित कई महामंडलेश्वर और विश्वविख्यात संत महात्माओं की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।

उद्घाटन के बाद इन्होंने किया अवलोकन
करनाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय भाटिया, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, डीसी डॉ. एसएस फुलिया, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबडा, सूचना जनसपंर्क एवं भाषा विभाग  के सयुंक्त निदेशक एवं केडीबी के सीईओ गगनदीप सिंह, एसडीएम पिहोवा डॉ. संजय कुमार सहित सैंकडों लोगों ने प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद इसका अवलोकन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed