फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   international boxer manoj kumar filed petition in highcourt for dsp post

DSP की पोस्ट के लिए इंटरनेशनल बॉक्सर पहुंचा हाईकोर्ट, सरकार को नोटिस

Fri, 28 Jul 2017 03:59 PM IST
विवेक शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
विवेक शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 28 Jul 2017 03:59 PM IST
विज्ञापन
international boxer manoj kumar filed petition in highcourt for dsp post
बॉक्सर मनोज कुमार - फोटो : फाइल फोटो
पुलिस विभाग में डीएसपी पोस्ट के लिए इंटरनेशनल बॉक्सर ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार को नोटिस जारी हुआ। दरअसल, अंतर्राष्टीय बॉक्सर मनोज कुमार ने हरियाणा पुलिस विभाग में डीएसपी पद देने के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में केस दायर किया है। साथ ही खेल कोटे के तहत डीएसपी पद पर की गई सभी भर्ती की जांच करवाने के साथ खुद को डीएसपी पद पर नियुक्ति देने की मांग की है।
विज्ञापन


याची का पक्ष सुनने के बाद हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार से पुछा कि जब इतने लोगों को खेल कोटे से डीएसपी नियुक्त किया गया है तो मनोज के साथ भेदभाव क्यों। हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को इस बाबत नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा है। मनोज 2010 कॉमनवेल्थ खेलो में स्वर्ण पदक विजेता है। याचिका में बॉक्सर ने इस संबंध में भेदभाव करते हुए डीएसपी पद पर नियुक्ति नहीं देने का आरोप लगाया है। मनोज कुमार ने याचिका में कहा है कि हरियाणा सरकार ने उससे कम योग्यता वाले और खेल में काफी कम प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को डीएसपी बना दिया।
विज्ञापन


मनोज कुमार के वकील अनुराग गोयल ने कोर्ट को बताया कि मनोज अर्जुन अवार्डी होने के साथ साथ कॉमनवेल्थ गेम में गोल्ड मेडल विजेता है। बॉक्सर ने अंतरराष्‍ट्रीय स्तर की कई खेल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल सहित कई पदक जीते हैं। हरियाणा सरकार ने खेल नीति के तहत अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर खेलने वाले कई खिलाड़ियों को डीएसपी पद पर नियुक्ति दी, जबकि वो केवल प्लस टू पास थे। वहीं बॉक्सर मनोज स्नातक होने के साथ साथ वह सभी योग्यताएं पूरी करता है, जो खेल कोटे के तहत डीएसपी लगने के लिए जरूरी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed