फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   International Airport Chandigarh not Ready to Open for 24 Hours

मुश्किलः 1 अप्रैल से 24 घंटे के लिए खुलना था इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़, पर अब ऐसा संभव नहीं

Fri, 08 Mar 2019 02:41 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 08 Mar 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
International Airport Chandigarh not Ready to Open for 24 Hours
Chandigarh International Airport - फोटो : अमर उजाला
आगामी 1 अप्रैल से चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के 24 घंटे ऑपरेशनल होने की डेड लाइन एयर स्ट्राइक और बारिश हो जाने के चलते मुश्किल है। टाटा ने विभिन्न कारणों का हवाला देते हुए अब इस डेड लाइन में काम पूरा होना मुश्किल बताया है। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने टाटा का पक्ष सुनने के बाद अगली सुनवाई पर 19 मार्च को काम से जुड़ी रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


वीरवार को सुनवाई आरंभ हुई तो कोर्ट ने कहा कि आज समय की कमी के कारण केस नहीं सुना जा सकता। इस बीच टाटा और भारत सरकार के असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल की ओर से बताया गया कि बारिश और विभिन्न कारणों से एयरपोर्ट के रनवे पर काम नहीं हो सका। ऐसे में 1 अप्रैल से एयरपोर्ट को 24 घंटे कनेक्ट कर पाना मुश्किल लग रहा है। कोर्ट को बताया गया कि टाटा से एयरपोर्ट अथॉरिटी की बातचीत जारी है और नेगोसिएशन बहुत जल्द सिरे चढ़ जाएगी, जिसके बाद कैट 3 का काम भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

 
पहले सभी पक्षों को हाईकोर्ट ने लगाई थी फटकार
इससे पहले सभी पक्षों को हाईकोर्ट ने फटकार लगाते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा था कि सभी अपना अपना काम पूरा कर लें। हाईकोर्ट को बताया गया कि रनवे के एंड 11 पर वर्तमान में कैट 1 की सुविधा है। इसी को कैट 3 में बदलना है, जिसके लिए न तो एयरपोर्ट को बंद करना पड़ेगा और न ही इससे किसी भी उड़ान में किसी भी प्रकार की परेशानी होगी। पंजाब सरकार ने बताया कि एयरपोर्ट के पास कंडाला गांव में अवैध निर्माण पंजाब सरकार ने गिरा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed