फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   interior show_kisan bhawan_chandigarh

ये चीज देखी तो दंग रह गए कॉमेडियन घुग्गी

Tue, 17 Dec 2013 05:09 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 17 Dec 2013 05:09 PM IST
विज्ञापन
interior show_kisan bhawan_chandigarh
सिटी ब्यूटीफुल एंटीक चीजों का दीवाना है। शहर में लगने वाली प्रदर्शर्नियों एंटीक पीस जरूर देखने को मिल जाते हैं। यही कारण है कि सेक्टर 35 में आयोजित इंटीरियर एग्जीबिशन में एंटीक चीजों की भरमार है।
विज्ञापन


यहां सबकी आंखों का तारा बन हुआ है अंग्रेजों के जमाने का ताला। इसे अंग्रेजी जेलर काल कोठरी में लगाया करते थे। पंजाबी कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी भी इस ताले को देखकर दंग रह गए।
विज्ञापन


गुरप्रीत घुग्गी अपने परिवार के संग सोमवार को सेक्टर-35 में आयोजित प्रदर्शनी में पहुंचे थे।

गुरप्रीत घुग्गी इंटीरियर एग्जीबिशन में आ तो गए पर उनको लगातार यह डर लगता रहा कि कहीं पब्लिक उनको पहचान न ले। इसीलिए वह यहां से फटाफट खरीददारी करके निकल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार चाबियों से खुलता है ताला :

एंटीक ताला लेकर आए मुरादाबाद के मोहम्मद जुबैर। जुबैर का परिवार  पिछली कई पीढ़ियों से रॉयल फैमिली और एंटीक पीस को इकट्ठा करता है। ताले को खोलने के लिए चार चाबियों की आवश्यकता होती है।

इसकी खासियत है कि एक चाबी लगाने के बाद दूसरी चाबी को लगाने के लिए गुप्त जगह दिखाई देनी शुरू हो जाती है। जब दूसरी चाबी लगाई जाती है तो तीसरी चाबी लगाने के लिए जगह दिखती है। ताले को बंद भी ऐसे ही किया जाता है।


दमड़ी की कीमत सौ रुपये
जुबैर के पास मुगलकाल की दमड़ी भी है। इसकी कीमत सौ रुपये है। जुबैर ने कहा कि उनके पास एंटीक पीस का जो कलेक्शन है, उसे उत्तर प्रदेश के अलग अलग जिलों से कलेक्ट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed