फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   interesting fact of chandigarh on religion based Census, a report

रिपोर्ट: धर्म आधारित जनगणना में जानिए सिटीब्यूटीफुल के रोचक तथ्य

Fri, 27 May 2016 04:50 PM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 27 May 2016 04:50 PM IST
विज्ञापन
interesting fact of chandigarh on religion based Census, a report
रिपोर्ट - फोटो : demo pics

केंद्र सरकार की ओर से तीन दिन पहले जारी जनगणना 2011 के धर्म आधारित पारिवारिक आंकड़ों में सिटीब्यूटीफुल के कई रोचक तथ्य सामने आए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि किस धर्म के परिवारों की संख्या कितनी है। आंकड़े बताते हैं कि चंडीगढ़ में अन्य धर्मों के मुकाबले हिंदुओं के घरों की संख्या सबसे ज्यादा है, लेकिन बड़े परिवार मुस्लिमों, जैन और सिखों के हैं। इन धर्मों के परिवारों में सदस्यों की संख्या हिंदुओं के मुकाबले ज्यादा है। रिपोर्ट में मुखिया के हिसाब से भी परिवारों की जानकारी दी गई है। शहर में कुल 2,16,508 परिवारों के मुखिया पुरुष हैं, जबकि 24,016 परिवारों की कमान महिलाओं के हाथ है।

विज्ञापन


बीते शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक मुस्लिम परिवार में औसतन सदस्य संख्या 4.9, जैन में 4.5, सिखों में 4.4, हिंदुओं में 4.3, ईसाई में 4.1 और बौद्ध में 3.5 है, जबकि अन्य परिवारों के सदस्यों की संख्या 4.3 है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि किस परिवार में कितने सदस्य है। एक सदस्य से लेकर 11 और उससे ज्यादा परिवारों का उल्लेख किया गया है। शहर में एक मात्र बौद्ध धर्म में 11 या उससे ज्यादा सदस्यों का कोई भी परिवार नहीं है, जबकि हर धर्म में 11 सदस्यों का परिवार मौजूद है। इससे पहले विभाग शहर में धर्म आधारित कुल आबादी, उम्र के हिसाब से आबादी सहित अन्य कई आंकड़े जारी कर चुका है।

विज्ञापन

जिन मुस्लिम परिवारों की मुखिया महिला, उनका सबसे बड़ा परिवार

interesting fact of chandigarh on religion based Census, a report
ऑफिस - फोटो : demo pics

रिपोर्ट में एक दिलचस्प तथ्य यह देखने को मिला कि जिन मुस्लिम परिवारों की मुखिया महिला हैं, उन परिवारों में सदस्यों की संख्या सबसे ज्यादा है। उनका औसतन सदस्य संख्या 5.1 है, जबकि पुरुष मुखिया के औसतन सदस्य संख्या 4.9 है। हिंदुओं में महिला मुखिया के परिवारों में औसतन सदस्य संख्या 4.3 है। इतने सदस्य पुरुष मुखिया वाले परिवारों में भी है, जबकि सिखों में महिला मुखिया के परिवारों में औसतन सदस्यों की संख्या 3.9 है। जैन धर्म में पुरुष मुखिया के परिवारों में औसतन सदस्य संख्या 4.5 व महिला मुखिया के परिवारों में सदस्यों की औसतन संख्या 3.8 है।

सबसे छोटे परिवार बौद्ध धर्म के
रिपोर्ट में बताया गया है कि शहर में सबसे छोटे परिवार बौद्ध धर्म के हैं। बौद्ध धर्म के पुरुष मुखिया वाले परिवारों की औसतन सदस्य संख्या 3.5 है, जबकि महिला मुखिया वाले परिवारों की औसतन सदस्य संख्या 3.1 है। इस धर्म के कुल 267 परिवार हैं, जिनमें से 203 परिवारों के मुखिया पुरुष हैं, जबकि 64 परिवारों के मुखिया महिला हैं। उसके बाद ईसाइयों के परिवार बड़े हैं। पुरुष मुखिया वाले परिवारों की औसतन सदस्य संख्या 4.1 है, जबकि महिला मुखिया वाले परिवारों की औसतन सदस्य संख्या 3.7 है।

धर्म           पुरुष (मुखिया) महिला (मुखिया)
हिंदू          4.3              4.3
मुस्लिम       4.9             5.1
ईसाई         4.1              3.7
सिख         4.4              3.9
बौद्ध         3.5             3.1
जैन          4.5             3.8
अन्य        4.3              3.9
(सभी धर्मों के परिवारों की औसत सदस्य संख्या)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed