{"_id":"67f434f843c14fe8e302c06c","slug":"intense-heat-temperatures-rise-by-5-degrees-yellow-alert-for-heat-wave-chandigarh-news-c-16-pkl1043-677313-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी के तीखे तेवर: पारा 5 डिग्री चढ़ा, हीट वेव का येलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी के तीखे तेवर: पारा 5 डिग्री चढ़ा, हीट वेव का येलो अलर्ट
विज्ञापन
चंडीगढ़। गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पारा सीजन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पूरे 5 डिग्री ज्यादा रहा। जबकि रात का पारा भी बढ़त के साथ चढ़ता दिखा जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं ने दिन में लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों के लिए हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है जिससे साफ है कि फिलहाल राहत की उम्मीद कम ही है।
सोमवार को न्यूनतम तापमान भी उछाल के साथ 19.9 डिग्री तक पहुंच गया। अब रातों में भी गर्मी का असर साफ महसूस होने लगा है। पिछले कई दिनों से जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ था, वहीं अब उसमें भी तेजी देखी जा रही है। सोमवार को दिनभर तेज धूप रही और लू जैसी स्थिति बनी रही जिससे लोग बेहाल नजर आए। दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया और लोगों के पसीने छूटे।
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना हुई कम
पहले 10-11 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई जा रही थी जिससे बारिश की उम्मीद बनी थी। लेकिन अब मौसम विभाग का कहना है कि बारिश की संभावना नहीं के बराबर है। हालांकि हल्के बादल जरूर छा सकते हैं जिससे थोड़ी देर के लिए राहत महसूस हो सकती है।