{"_id":"5e29ecf58ebc3e4b51755b09","slug":"intelligence-agency-reached-at-a-village-of-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रोन से तस्करी का मामलाः करनाल पहुंची खुफिया एजेंसी, सेनानायक के गांव में की पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रोन से तस्करी का मामलाः करनाल पहुंची खुफिया एजेंसी, सेनानायक के गांव में की पड़ताल
Fri, 24 Jan 2020 12:31 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रोन द्वारा पाकिस्तान से भारत में ड्रग्स और हथियार सप्लाई करने के मामले में पंजाब पुलिस द्वारा पकड़े गये सेना नायक सहित तीन व्यक्तियों के मामले में खुफिया एजेंसी ने करनाल के गांव मंगलौरा में जांच की है। सेना नायक राहुल यमुना तट के समीप बसे मंगलौरा गांव का रहने वाला है और वह पिछले आठ साल से अंबाला में रह रहा था।
विज्ञापन
गांव में उसके पिता व भाई परिवार के साथ रहते हैं। राहुल आर्मी में भर्ती होने के बाद बहुत कम गांव में आता था। यही कारण है कि गांव वाले उसकी संदिग्ध गतिविधियों के बारे में अनभिज्ञता जता रहे हैं। बता दें 10 जनवरी को पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता कर खुलासा किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि सेना नायक राहुल सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो ड्रोन को पाकिस्तान भेजते थे और वहां से ड्रग्स और हथियार मंगाकर सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
बसंत विहार से बरामद किया गया था ड्रोन
डीजीपी पंजाब ने खुलासा किया था कि दो ड्रोन बरामद किये गए, इनमें से पहला ड्रोन अमृतसर के मोधे गांव में एक सुनसान डिस्पेंसरी से बरामद किया गया, जबकि दूसरा ड्रोन राहुल की जानकारी पर करनाल के कर्ण विहार स्थित उसके दोस्त के घर से बरामद किया गया। राहुल ने पुलिस को बताया है कि उसने 2019 में ओएलएक्स से 1.50 लाख रुपये में काले रंग का एस्पायर-2 मॉडल का ड्रोन खरीदा था।
विज्ञापन
उसने उसे ठीक करके 2.75 लाख रुपये में ओएलएक्स के माध्यम से बेच दिया। इसके बाद उसने पुणे से 3.20 लाख रुपये का नया ड्रोन खरीदा और उसे अमृतसर के एक अपराधी को 5.70 लाख रुपये में बेचा। करनाल से बरामद किए गए ड्रोन को उसने 5.35 लाख रुपये में खरीदा था जिसे अब पंजाब पुलिस ने बरामद किया है।
इस मामले की जांच पंजाब पुलिस कर रही है। खुफिया एजेंसी ने भी जांच की है। अभी उनके स्तर पर ही इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। सुरेंद्र सिंह भौरिया, एसपी करनाल।