{"_id":"58e5034e4f1c1b4a3e5b71b6","slug":"insult-of-indian-flag","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देश के सबसे ऊंचे झंडे का अपमान, हजारों लोगों के सामने हुई ये घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के सबसे ऊंचे झंडे का अपमान, हजारों लोगों के सामने हुई ये घटना
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Thu, 06 Apr 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
देश का सबसे ऊंचा तिरंगा
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की छाती पर लहराये गये देश के सबसे ऊंचे झंडे का एक बार फिर अपमान हो गया। हजारों लोगों की मौजूदगी में बॉर्डर पर तिरंगे के साथ ऐसा हुआ है। अटारी बॉर्डर पर फहराया गया देश का सबसे ऊंचा तिरंगा (360 फीट) करीब चौदह घंटे तक झुका रहा। झुकने से पहले वह फट चुका था।इतना ही नहीं इससे पहले कि उसे उतारा जाता, वह जमीन पर आ गिरा।
अधिकारियों का दावा है कि झंडे को फहराने के लिए बने पोल के गियर बॉक्स में खराबी आई थी। जाहिर है तिरंगे की इस दुर्दशा से राष्ट्रीय ध्वज के रखरखाव की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। बुधवार को बॉर्डर पर एक तरफ जहां रिट्रीट सेरेमनी हो रही थी, तो दूसरी तरफ देश का सबसे ऊंचा तिरंगा धीरे-धीरे नीचे झुक रहा था। बारिश ने झुके तिरंगे को इतना भारी कर दिया कि तिरंगा सूर्यास्त के पहले खुद ही नीचे आ गिरा।

यह इत्तफाक था कि जब तिरंगा जमीन पर गिरा तब उसके सम्मान में भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों के जवान एक धुन पर परेड कर रहे थे। रिट्रीट सेरेमनी में हजारों लोग जमा थे।
नगर सुधार ट्रस्ट के एक्सईएन राजीव सेखड़ी कहते हैं कि गियर बॉक्स में खराबी आने की वजह से तिरंगा झुक गया था। हमारी टीम ने सम्मान के साथ उसे उतारा है। गियर बॉक्स को खोलकर ठीक कर दिया गया है। बता दें कि तिरंगा की देखरेख नगर सुधार ट्रस्ट के जिम्मे हैं, जबकि तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी होशियारपुर के भारत कंपनी के पास है।