फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   insult of Indian flag

देश के सबसे ऊंचे झंडे का अपमान, हजारों लोगों के सामने हुई ये घटना

Thu, 06 Apr 2017 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Thu, 06 Apr 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
insult of Indian flag
देश का सबसे ऊंचा तिरंगा - फोटो : file photo
पाकिस्तान की छाती पर लहराये गये देश के सबसे ऊंचे झंडे का एक बार फिर अपमान हो गया। हजारों लोगों की मौजूदगी में बॉर्डर पर तिरंगे के साथ ऐसा हुआ है। अटारी बॉर्डर पर फहराया गया देश का सबसे ऊंचा तिरंगा (360 फीट) करीब चौदह घंटे तक झुका रहा। झुकने से पहले वह फट चुका था।इतना ही नहीं इससे पहले कि उसे उतारा जाता, वह जमीन पर आ गिरा। 
विज्ञापन


अधिकारियों का दावा है कि झंडे को फहराने के लिए बने पोल के गियर बॉक्स में खराबी आई थी। जाहिर है तिरंगे की इस दुर्दशा से राष्ट्रीय ध्वज के रखरखाव की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।  बुधवार को बॉर्डर पर एक तरफ जहां रिट्रीट सेरेमनी हो रही थी, तो दूसरी तरफ देश का सबसे ऊंचा तिरंगा धीरे-धीरे नीचे झुक रहा था। बारिश ने झुके तिरंगे को इतना भारी कर दिया कि तिरंगा सूर्यास्त के पहले खुद ही नीचे आ गिरा। 
विज्ञापन

insult of Indian flag
देश का सबसे ऊंचा तिरंगा
यह इत्तफाक था कि जब तिरंगा जमीन पर गिरा तब उसके सम्मान में भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों के जवान एक धुन पर परेड कर रहे थे। रिट्रीट सेरेमनी में हजारों लोग जमा थे। 

नगर सुधार ट्रस्ट के एक्सईएन राजीव सेखड़ी कहते हैं कि गियर बॉक्स में खराबी आने की वजह से तिरंगा झुक गया था। हमारी टीम ने सम्मान के साथ उसे उतारा है। गियर बॉक्स को खोलकर ठीक कर दिया गया है। बता दें कि तिरंगा की देखरेख नगर सुधार ट्रस्ट के जिम्मे हैं, जबकि तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी होशियारपुर के भारत कंपनी के पास है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed