{"_id":"6abd688ba696d2dde7058400","slug":"instructions-to-resolve-issues-concerning-ex-servicemen-immediately-chandigarh-news-c-16-1-knl1001-1137331-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पूर्व सैनिकों के मसले तत्काल हल करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पूर्व सैनिकों के मसले तत्काल हल करने के निर्देश
विज्ञापन
रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने विभागीय अधिकारियों के साथ योजनाओं और लंबित मामलों की समीक्षा की
समयबद्ध निपटारे के साथ पात्र पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने बुधवार को विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर पूर्व सैनिकों से संबंधित मामलों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को पूर्व सैनिकों के सभी मामलों का समयबद्ध तरीके से निपटारा सुनिश्चित करने और उनके लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं व सुविधाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
मंत्री ने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं सुविधाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है और उनकी समस्याओं का समाधान सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है।
इस अवसर पर रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव सुमेर सिंह गुर्जर, निदेशक रक्षा सेवाएं कल्याण ब्रिगेडियर भूपिंदर सिंह ढिल्लों और पेस्को के निदेशक मेजर जनरल हरमनदीप सिंह (सेवानिवृत्त) उपस्थित रहे।