फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Instructions issued to return tablets to school students in Haryana

Haryana: स्कूली विद्यार्थियों लौटाने होंगे टैबलेट, डेटा सिम, चार्जर, नहीं तो रोक लिया जाएगा रोल नंबर

Sat, 11 Feb 2023 09:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 11 Feb 2023 09:01 AM IST
सार

बोर्ड परीक्षा से पहले टैबलेट, चार्जर, डेटा सिम कार्ड जमा नहीं कराया तो रोल नंबर नहीं मिलेगा। स्कूल प्रभारियों को सुरक्षा की जिम्मेदारी होगी। चोरी हुए तो उन्हें भुगतान करना होगा। 

विज्ञापन
Instructions issued to return tablets to school students in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हरियाणा के राजकीय विद्यालयों से पासआउट होने जा रहे 10वीं और 12वीं विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा से पहले टैबलेट चार्जर, डेटा सिम कार्ड सहित स्कूल में जमा कराने के निर्देश दिए हैं। अगर ये समान स्कूल में नहीं जमा हुआ तो विद्यार्थी को रोल नंबर नहीं मिलेगा। यह सूचना हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने जारी कर दी है।

विज्ञापन


हरियाणा के राजकीय विद्यालयों से पासआउट होने जा रहे 10 वीं और 12 वीं विद्यार्थियों से उपरोक्त सामग्री लेकर सुरक्षित लैब या पुस्तकालय में जमा कराने संबंधित यह निर्देश सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए गए हैं। अब अगले सत्र में यह टैबलेट और डेटा सिम कार्ड नए विद्यार्थियों को ई-लर्निंग के लिए दिए जाएंगे।
विज्ञापन


बहरहाल, हरियाणा शिक्षा निदेशालय से इस संदर्भ में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी पत्र में कहा है कि इन सभी टैबलेट और डेटा सिम कार्ड को संबंधित प्रभारियों की ड्यूटी लगाकर सुरक्षित ढंग लाइब्रेरी में रखने की व्यवस्था करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि राज्य के राजकीय स्कूलों में 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को सरकार द्वारा ई-लर्निंग की सुविधा देने के तहत टैबलेट वितरण का कार्यक्रम 2022-2023 शैक्षणिक सत्र में चलाया गया था। जहां हाई स्कूल में अध्ययनरत 10वीं के कई विद्यार्थी पासआउट होने के बाद विद्यालयों में जाने वाले हैं। वहीं, वार्षिक परीक्षा पास करने के उपरांत 12वीं के विद्यार्थी विद्यालय से पास आउट होने के बाद दूसरे शिक्षण संस्थानों में जाएंगे।

टैबलेट के पीछे आईएमईआई नंबर लिखने के निर्देश
यदि विद्यार्थी के पास टैबलेट का डिब्बा नहीं है तो प्रधानाचार्य यह सुनिश्चित करेंगे कि टैबलेट के पीछे उसका आईएमईआई नंबर के साथ लिखा जाए। 10वीं कक्षा के प्रभारियों का जिम्मा होगा कि वे विद्यार्थियों से टैबलेट वापस लेने के बाद स्टॉक रजिस्टर इसे दर्ज कर कर कंप्यूटर लैब या पुस्तकालय में सुरक्षित रखने का प्रबंध करेंगे।


स्कूलों सुरक्षित स्टोर की गई इस सामग्री का समय समय पर निरीक्षण कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर स्कूल में स्टोर किए गए टैबलेट चोरी होते हैं तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित प्रभारी ही होगी और उसका भुगतान उन्हें ही करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed