फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Instructions given to hostels to open dining halls for students' studies, 12 students suspended

हॉस्टलों को छात्रों की पढ़ाई के लिए डाइनिंग हॉल खोलने के दिए निर्देश, 12 छात्रों को किया सस्पेंड

Mon, 27 Jun 2022 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Instructions given to hostels to open dining halls for students' studies, 12 students suspended
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में एसी जोशी लाइब्रेरी को पूरी तरह खुलवाने को लेकर विद्यार्थी तीन दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं। पीयू के अधिकारियों ने बैठक कर प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई के 12 छात्रों को तीन दिन के लिए लाइब्रेरी से सस्पेंड कर दिया है। ये छात्र लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए नहीं आ सकते हैं। वहीं, सभी हॉस्टलों को निर्देश दिए हैं कि विद्यार्थियों की परीक्षाओं के समय में पढ़ने के लिए कॉमन रूम, डाइनिंग रूम, विजिटिंग रूम को रात को 2 बजे तक खोला जाए।
विज्ञापन

पीयू के सभी छात्र संगठनों ने पीयू प्रशासन के आदेशों का विरोध किया है। छात्रों का कहना है कि जब हम लाइब्रेरी में बैठकर कुछ खा नहीं सकते हैं तो मैस डाइनिंग हॉल और कैंटीन में बैठकर पढ़ाई कैसे करेंगे। पीयू के पास एक व्यवस्थित लाइब्रेरी है उसे पूरा खोला जाए। इसके अलावा पढ़ाई के लिए गुरु तेग बहादुर रिडिंग हॉल, एग्जामिनेशन हॉल को खोला जाए। यूनिवर्सिटी प्रशासन विद्यार्थियों के साथ बैठकर मुद्दा हल करने के बजाय अजीब से आदेश निकालकर छात्रों को प्रदर्शन करने पर मजबूर कर रहा है। एनएसयूआई की ओर से रविवार रात को भी एसी जोशी के पहले और दूसरे तल को खुलवाने के लिए प्रदर्शन जारी रहा।
विज्ञापन

इन छात्रों को लाइब्रेरी से किया सस्पेंड
तीन दिन से लाइब्रेरी को लेकर प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई के लॉ के सचिन, सीईडीएस के मुकुल, यूआईईटी के कनिष्क, बायोटैक के अंकित, यूआईईटी के राघव, यूआईईटी के अमन, पंजाबी विभाग के उगर, यूआईईटी के राहुल, इतिहास विभाग के मोहित, यूआईईटी के हैरी, लॉ के तेजस, यूआईईटी के मनजोत को पीयू प्रशासन ने एसी जोशी लाइब्रेरी से 26 जून से लेकर 28 जून तक सस्पेंड किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एबीवीपी ने लाइब्रेरियन को दिया ज्ञापन
एवीबीपी ने लाइब्रेरियन को एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें एसी जोशी पुस्तकालय के सभी तल 24 घंटे 7 दिन खोले रखने की बात कही है। इसके अलावा अधिकतम छात्रों को समायोजित किए जा सकने के लिए गुरु तेग बहादुर हॉल और परीक्षा हॉल खोले जाने की मांग भी रखी। वहीं, विभागीय पुस्तकालय सप्ताह के अंतिम दिनों पर खुले रखने और उनका समय बढ़ाकर रात 9 बजे तक करने की बात कही।
कोट्स....
लाइब्रेरी पूरी तरह खुलनी चाहिए
पीयू प्रशासन रात को लाइब्रेरी पूरी तरह नहीं खोलने के पीछे तर्क दे रही है कि हमारे पास स्टाफ नहीं है। रात को सुरक्षा के लिए दो सिक्योरिटी गार्ड की जरूरत पड़ेगी। प्रशासन स्टाफ की भर्ती करवाएं। लाइब्रेरी के साथ गुरु तेग बहादुर हॉल को भी खोला जाए। वहां 200 के करीब छात्रों के बैठने की जगह है। - संदीप, एसएफएस
लाइब्रेरी में खाना नहीं खा सकते तो डाइनिंग हॉल में पढ़ाई कैसे करें
जब छात्र लाइब्रेरी में बैठकर खाना नहीं खा सकते हैं तो डाइनिंग हॉल में बैठकर पढ़ाई कैसे कर सकते हैं ? पीयू प्रशासन को ऐसे आदेश निकालने के बजाय एसी जोशी लाइब्रेरी को पूरी तरह और गुरु तेग बहादुर रीडिंग हॉल को खोलना चाहिए। - पुनीत, इनसो
पढ़ाई की जगह बंद कर मैस खोल रहा प्रशासन
पीयू प्रशासन के निर्देश समझ से बाहर हैं। छात्रों की पढ़ाई की जगह लाइब्रेरी है। उस पर ताला लगाकर कैंटीन और मैस में पढ़ाई करने के निर्देश दे रहे हैं। इसके साथ ही अपने हकों की मांग करने वाले छात्रों को सस्पेंड कर उन्हें डराने की कोशिश की जा रही है। - सचिन गालव, सस्पेंड एनएसयूआई छात्र

किचन पढ़ने की जगह नहीं है
पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रों की पढ़ाई के लिए एसी जोशी लाइब्रेरी के साथ, गुरु तेग बहादुर हॉल, एग्जामिनेशन हॉल इत्यादि जगहे हैं। पीयू प्रशासन इन्हें खोलने के बजाय छात्रों को परेशान कर रही है। किचन कोई पढ़ने की जगह नहीं है। प्रशासन को ये समझना चाहिए। -अमित पूनियां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed