विकास के लिए पंजाब से इंस्पेक्टर राज खत्म करेंगे : कैप्टन अमरिंदर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में औद्योगिक विकास के लिए राज्य में इंस्पेक्टर राज का खात्मा करने का वादा किया है।
कैप्टन का यह भरोसा, स्माल स्केल होजरी व निटवियर इंडस्ट्री यूनिटों द्वारा लुधियाना में अपने प्रतिष्ठानों को बंद करने व उनके एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा पटियाला से विधायक परनीत कौर से मिलकर बादल सरकार की नादरशाही टैक्स प्रणाली में अपनी समस्याएं सांझा करने के बाद आया है।
यहां जारी बयान में कैप्टन ने कहा है कि उक्त मुद्दे पर मासिक स्तर पर बैठकों के बावजूद बादल सरकार समस्या का हल निकालने में विफल रही है।
'यूनिट मालिकों में से एक समूह बनाया जाएगा'
इससे साफ तौर पर भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए सरकार में इच्छा की कमी झलकती है। उन्होंने कहा कि उद्योगों के कल्याण व अपग्रेडेशन के लिए सुझाव देने के लिए यूनिट मालिकों में से बुद्धिमानी व्यक्तियों का एक समूह बनाया जाएगा।
कैप्टन ने एक बार फिर से कॉटेज एवं छोटे औद्योगिक यूनिटों को भरोसा दिया है कि उन्हें राज्य से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा।
बल्कि इन यूनिटों को स्मार्ट सिटी के स्तर पर विकसित करने के लिए आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।