फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   inspector parminder singh bajwa sent to drug addiction center

जालंधरः इंस्पेक्टर बाजवा की जेल में बिगड़ी तबीयत, नशा छुड़ाओ केंद्र भेजा गया

Sun, 13 May 2018 04:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Sun, 13 May 2018 04:36 PM IST
विज्ञापन
inspector parminder singh bajwa sent to drug addiction center
परमिंदर सिंह बाजवा
रिवाल्वर लेकर सेशन जज की अदालत में घुसने के बाद शुक्रवार को दिन में गिरफ्तार इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह बाजवा की कपूरथला जेल में रात में तबीयत खराब हो गई। बाजवा को शुक्रवार रात को ही जेल के चिकित्सकों ने जालंधर सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। वह अस्पताल में बने नशा छुड़ाओ केंद्र में भर्ती है और उसका इलाज मनोचिकित्सक द्वारा किया जाएगा। गौरतलब है कि शाहकोट उपचुनाव मे कांग्रेस के उम्मीदवार लाडी शेरोवालिया पर केस दर्ज करने के बाद इंस्पेक्टर बाजवा चर्चा में है।
विज्ञापन


जालंधर सिविल अस्पताल प्रशासन ने बाजवा की देखरेख और मेडिकल रिपोर्ट के लिए चार चिकित्सकों की एक टीम का गठन किया है। डॉक्टरों का कहना है कि पूरी मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकेगा। शुक्रवार को बाजवा अपने लिए सुरक्षा की मांग को लेकर सेशन कोर्ट पहुंचे थे। उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए कोर्ट में सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए अर्जी लगाई थी। इस दौरान वे जबरन रिवाल्वर लेकर कोर्ट परिसर में दाखिल हो गए।
विज्ञापन


एएसआई सुखविंदर सिंह ने उन्हें रिवाल्वर ले जाने से मना किया, लेकिन परमिंदर ने उन्हें धक्का देकर झिड़क दिया और कहा, ‘परे हट जाणदा नहीं मैं इंस्पेक्टर हां।’ इसके बाद सेशन जज के रूम में बाजवा का रिवाल्वर जब्त किया गया। करीब दो घंटे इंतजार के बाद जज ने सुरक्षा देने से इनकार किया और कहा कि सुरक्षा मुहैया करवाने के आदेश हाईकोर्ट ही दे सकता है। इसके बाद कोर्ट परिसर से बाहर निकलते ही थाना बारादरी की पुलिस ने बाजवा को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उसे 14 दिन के लिए कपूरथला जेल भेजा गया। अदालत से बाहर बाजवा ने कहा कि उसे और उसके परिवार को अज्ञात लोगों से जान का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइपोलर डिस्आर्डर से पीड़ित
सूत्रों के अनुसार परमिंदर बाजवा बाइपोलर डिस्आर्डर से पीड़ित है और उसका लुधियाना व जालंधर में उपचार चल रहा है। इस समस्या का शिकार व्यक्ति एकदम अपना आपा खो बैठता है। बाजवा के परिजनों ने उस की डॉक्टरी जांच और उपचार करवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed