फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Inspector not arrested for pornographic act outside ex-serviceman's house

पूर्व सैनिक के घर के बाहर अश्लील हरकत करने वाले इंस्पेक्टर की नहीं हुई गिरफ्तारी

Sun, 20 Sep 2020 09:18 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Inspector not arrested for pornographic act outside ex-serviceman's house
चंडीगढ़। सेक्टर-47 स्थित पूर्व सैनिक के घर के बाहर अश्लील हरकतें करने और सीसीटीवी कैमरे के तार तोड़ने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में अब तक आरोपी इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हालांकि पुलिस गुरनाम की धरपकड़ के लिए उसके घर समेत अन्य जगहों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो पीसीआर विंग से इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह दस दिनों की छुट्टी पर है। पुलिस का कहना है कि उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ आईपीसी की धारा 427, 506 और 509 के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस मुख्यालय में दी शिकायत में सेक्टर-47 निवासी नीना वालिया (60) ने बताया था कि वह आर्मी में सूबेदार पद से सेवानिवृत्त पति प्रेमनाथ (67) के साथ रहती हैं। उनकी दोनों बेटियां विदेश में रहती हैं, जिसके चलते उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे हैं। आरोप है कि बीती 29 अगस्त की रात उनके घर के सामने रहने वाले चंडीगढ़ पुलिस का इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह ने शराब के नशे में धुत होकर उनके घर के सामने लगे कैमरे के सामने अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। इतना ही नहीं बालकनी में आकर धमकी दी और फिर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। साथ ही उनके कैमरे के तार भी तोड़ डाले। गुरनाम द्वारा की गई हरकतें उनके घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। आरोप है कि इंस्पेक्टर कटिया लगाकर बिजली चोरी करता है। इसके चलते कैमरों से उसे दिक्कत थी कि कहीं वह फंस न जाए। शिकायत पर सेक्टर 31 थाना पुलिस ने गुरनाम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed