फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Inspector line spot on liquor contractor complaint

शराब ठेकेदार की शिकायत पर इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

Fri, 27 Nov 2020 02:23 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
Inspector line spot on liquor contractor complaint
चंडीगढ़। शराब ठेकेदार की शिकायत पर ऑपरेशन सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर रंजीत सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने वीरवार देर शाम यह कार्रवाई की। साथ ही रंजीत सिंह के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। एकाएक की गई इस कार्रवाई को लेकर पुलिस महकमे में तरह तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि अभी कोई खुलकर बोलने के लिए तैयार नहीं है। सूत्रों का कहना है कि मामला करीब ढाई लाख रुपये की रिश्वत से जुड़ा है।
विज्ञापन

ऑपरेशन सेल की टीम ने 20 नवंबर को सेक्टर-21 निवासी भरत कुमार को शराब की 300 बोतलों के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी बोलेरो पिकअप में मछलियों के नीचे छिपाकर शराब की पेटियां चंडीगढ़ से हिमाचल ले जा रहा था। सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में शराब ठेकेदार के नाम का खुलासा किया था। आरोप है कि ऑपरेशन सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर रंजीत सिंह सेक्टर 21 निवासी उक्त ठेकेदार को बिना किसी नोटिस के उठाकर ले आए और उस पर सेटलमेंट कराने के नाम पर करीब ढाई लाख रुपये देने का दबाव बनाया। रुपयों का इंतजाम करने की बात कहकर उसे छोड़ दिया गया। इसके बाद शराब ठेकेदार ने वरिष्ठ अधिकारियों से इसकी शिकायत कर दी।
विज्ञापन

एनसीबी की टीम लगी थी पीछे
मछलियों के बॉक्स में नशा छिपाकर तस्करी की भनक एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) को लगी थी। इसके बाद एनसीबी की टीम गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी। लेकिन उससे पहले ऑपरेशन सेल की टीम ने मछलियों के नीचे शराब छिपाकर ले जा रहे आरोपी को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 ग्राम हेरोइन मिलना संदिग्ध के घेरे में
20 नवंबर को ही ऑपरेशन सेल द्वारा की गई एक और कार्रवाई भी संदेह के घेरे में है। इसी दिन ऑपरेशन सेल ने दिल्ली निवासी महिला तस्कर को 200 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। सूत्रों का कहना है कि उच्च अधिकारियों को महिला के पास 250 से 300 ग्राम हेरोइन मिलने की सूचना थी। जबकि उससे 200 ग्राम की बरामदगी दिखाई। ऐसे में विभाग अब इसकी भी जांच भी कर रहा है।

अभी जांच जारी है
शराब ठेकेदार की शिकायत पर इंस्पेक्टर रंजीत सिंह को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। अभी मामले की जांच की जा रही है। -विनीत कुमार, एसपी ऑपरेशन सेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed