फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   INSO protest at PU, says- we are students, not Corona Testing Kit

इनसो ने पीयू में किया प्रदर्शन, बोले- हम छात्र हैं, कोरोना टेस्टिंग किट नहीं

Mon, 29 Jun 2020 07:18 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
INSO protest at PU, says- we are students, not Corona Testing Kit
फोटो-
विज्ञापन

इनसो ने पीयू में किया प्रदर्शन, नोकझोंक
सबहेड
प्रदर्शनकारी बोले- हम छात्र हैं, कोरोना टेस्टिंग किट नहीं, बिना परीक्षा उत्तीर्ण करने की मांग
- अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन, कहा- जल्द कार्रवाई की जाए
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। छात्रों को बिना परीक्षा उत्तीर्ण करने की मांग को लेकर छात्र संगठन इनसो ने सोमवार को पीयू में प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी के साथ छात्रों की अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वह छात्र हैं, कोई कोरोना टेस्टिंग किट नहीं। महामारी के इस दौर में परीक्षाएं नहीं होनी चाहिए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा।

छात्र संगठन इनसो ने चेयरमैन रजत नैन के नेतृत्व में पीयू में शारीरिक दूरी बनाकर रखते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान इनसो कार्यकर्ताओं की प्रशासनिक अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई। पीयू प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते किसी भी तरह के प्रदर्शन पर रोक है, वहीं इनसो कार्यकर्ताओं का कहना था कि वह अपने प्रदर्शन में शारीरिक दूरी कायम रख रहे हैं। वह लोग किसी भी तरह के नियम का उल्लंघन नहीं कर रहे हैं। कहा कि पीयू प्रशासन कोरोना महामारी की आड़ में छात्रों के हितों को कुचलने का प्रयास कर रहा है। प्रदर्शनकारियों और अधिकारियों में काफी देर तक बहस चलती रही। रजत नैन ने कहा कि पीयू प्रशासन ने उनकी मांग नहीं मानी तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। थाली बजाकर आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर प्रदीप पंघाल, पंकज पंवार, विकास मलिक, गुरबचन पुंज, अमन मलिक, सरबजीत, अजय राणा, करन आदि कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed