फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Insects in Govt School Mid-day Meal

सरकारी स्कूल के मिड-डे मील में कीड़े, हड़कंप

Fri, 22 Aug 2014 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 22 Aug 2014 10:54 AM IST
विज्ञापन
Insects in Govt School Mid-day Meal

सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-45 में वीरवार को मिड-डे मील के चावलों में कीडे़ निकले, जिसे सुबह मील की चेकिंग के दौरान स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान मलकीत सिंह ने देखा। सुबह 9.45 बजे आए इस मील में कीड़े पाए जाने की सूचना स्कूल प्रिंसिपल ने तुरंत शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर डीपीआई कमलेश कुमार भादू, डिप्टी डीईओ चंचल सिंह, फूड सिक्योरिटी ऑफिसर सतेंद्र पाल और थाना पुलिस पहुंची। डीपीआई ने मिड-डे मील के इंचार्ज सिटको के अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट 24 घंटे में देने की हिदायत दी। साथ ही उन्होंने चावल का एक सैंपल भी अपने पास रखा।
विज्ञापन


फूड सिक्योरिटी आफिसर की टीम ने भी चावलों के  सैंपल लिए, जिसकी रिपोर्ट 22 अगस्त को आएगी। मिड-डे मील के चावलों में कीड़े निकले के बाद सिटको की ओर से दूसरा खाना भी काफी देर बार पहुंचाया गया। करीब ढाई घंटे से अधिक समय के बाद स्कूल में मिड-डे मील पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल प्रिंसिपल तजिंदर पाल कौर ने बताया कि उन्होंने तुरंत अन्य खाने के लिए फोन कर दिया था। वहीं इस बीच प्रिंसिपल से भी इस मामले में डीपीआई ने पूरी रिपोर्ट मांगी है। मामले को लेकर डिप्टी डायरेक्टर स्कूल्स वन की सिटको के अधिकारियों से काफी देर तक बैठक  चली।  

सफेद रंग के कीड़े निकले: मलकीत सिंह
स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान मलकीत सिंह ने बताया कि उन्होंने सुबह चेकिंग के दौरान चावलों में सफेद रंग के कीड़े देखे। जिसकी उन्होंने तुरंत प्रिंसिपल को जानकारी दी। वहीं सिटको के अधिकारियों ने कहा कि चावलों में कीड़े नहीं चीरा था।


जांच के लिए भेजे सैंपल
मिड-डे मील की जांच करने पहुंचे फूड सिक्योरिटी ऑफिसर सतेंद्र पाल ने बताया कि जब उन्होंने जांच की तो पाया कि उसमें छोटे-छोटे कीड़े मौजूद थे, जिसकी जांच के लिए सैंपल लैब में भेज दिया गया है। इसकी रिपोर्ट 22 अगस्त तक आ जाएगी। वहीं डीपीआई कमलेश कुमार ने भी एक सैंपल खुद अपने पास रखा है, ताकि सिटको के अधिकारी कीड़े होने की बात से इंकार न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed