{"_id":"e2773289ba80a13cc8b89c921092af4a","slug":"inld-wins-omprakash-chautala-ajay-chautala-out-of-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'इनेलो जीती तो चौटाला जेल से बाहर होंगे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'इनेलो जीती तो चौटाला जेल से बाहर होंगे'
ब्यूरो/अमर उजाला, बहल
Updated Tue, 16 Sep 2014 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि 2014 का विधानसभा चुनाव महज चुनाव नहीं, इससे तिहाड़ जेल की चाबी मिलने वाली है। चुनावों में इनेलो पार्टी की जीत के बाद ही ओमप्रकाश चौटाला तथा अजय चौटाला जेल से बाहर आ सकते हैं।
विज्ञापन
कारण कि वो किसी जुर्म में जेल में नहीं है, वरन राजनीतिक द्वेष के कारण जेल में हैं। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर की जींद रैली के बाद प्रदेश में इनेलो सरकार बनने का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
रविवार को कस्बे के ब्रह्मदत्त मेमोरियल हॉल में आयोजित मीटिंग में उन्होंने भाजपा का नाम लिए बगैर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि 1998 के लोकसभा चुनावों के बाद हमने बिना किसी लोभ के पांच सांसदों का समर्थन देकर सरकार बनवाने में मदद की थी। लेकिन, आज संकट की घड़ी में उनके (भाजपा) रंग बदले हुए है।
विज्ञापन
ऐसे में किसी की उम्मीद छोड़कर पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने नेताओं को जेल से बाहर लाने के लिए केवल और केवल प्रदेश में इनेलो की सरकार बनानी है। मीटिंग को पूर्व विधायक पूर्णसिंह डाबड़ा, इनेलो प्रत्याशी ओमप्रकाश बड़वा, जिला प्रधान सुनील लांबा, विजय गोठड़ा, राजसिंह गागड़वास, गौरव चौधरी, प्रदीप बिधनोई, सुरेन्द्र राठी, अजीत बिधनोई, प्रकाश पंवार, सुरेन्द्र किलका, मुन्ना हरियावास, जयसिंह पातवान, जोगेन्द्र मोरका सहित अनेक नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
कार्यालय का किया उद्घाटन
इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने इनेलो प्रत्याशी ओमप्रकाश बड़वा के झुप्पा रोड पर चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। चौटाला ने इस अवसर पर आयोजित हवन में भाग लिया तथा प्रत्याशी की जीत की कामना की।