{"_id":"65fadbd7989694aad10bd96a","slug":"inld-supremo-made-majra-the-state-president-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-380046-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: रामपाल माजरा इनेलो में लौटे, प्रदेश अध्यक्ष की मिली कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: रामपाल माजरा इनेलो में लौटे, प्रदेश अध्यक्ष की मिली कमान
विज्ञापन
परिवार में कुछ मतभेद हो जाते हैं, लेकिन वे कभी भी इनेलो से दूर नहीं हुए : माजरा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पूर्व सीपीएस रामपाल माजरा ने बुधवार को इनेलो के प्रधान महासचिव अभय चौटाला के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अभय ने चंडीगढ़ स्थित इनेलो मुख्यालय में रामपाल माजरा को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की भी घोषणा की। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत में माजरा ने कहा कि परिवार में कुछ मतभेद हो जाते हैं, लेकिन वे कभी इनेलो से दूर नहीं हुए।
रामपाल माजरा ने कहा कि वे चौ. देवीलाल के न्याय युद्ध और राजीव लोंगेवाला समझौते के खिलाफ भी शामिल रहे हैं। तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का उन्होंने समर्थन किया और भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। अब वह फिर से परिवार में आ गए हैं। अभय चौटाला ने कहा कि रामपाल माजरा कुछ समय के लिए निष्क्रिय हुए थे, लेकिन अब फिर से पार्टी को मजबूत करने के लिए इनेलो के साथ आए हैं। इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला की यह इच्छा थी पार्टी की कमान रामपाल माजरा को सौंपी जाए। आज से हम सभी इनके नेतृत्व में काम करेंगे।
अनिल विज को छोड़ देनी चाहिए भाजपा : अभय
अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार के नए मंत्रिमंडल से लोगों के साथ-साथ अनिल विज सहित पार्टी व निर्दलीय विधायकों में बड़ी नाराजगी है। विज को तो अब तक पार्टी छोड़ देनी चाहिए थी। उनको देखकर लगता है कि वे एक भी दिन इस सरकार को बर्दाश्त नहीं करना चाहते। नायब सैनी को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि वे मुख्यमंत्री बन गए हैं और वे पूर्व मुख्यमंत्री को अब भी मुख्यमंत्री कहकर संबोधित कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के कुरुक्षेत्र लोकसभा प्रत्याशी सुशील गुप्ता के अभय को बाहरी प्रत्याशी बताने पर पलटवार करते हुए कहा कि गुप्ता की जमानत जब्त होगी और वो जैसे आए हैं वैसे ही चले जाएंगे।