{"_id":"5b8289db42c792462d13491a","slug":"inld-mla-harichand-middha-passes-away-admitted-in-apolo-hospital-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः जींद से इनेलो के विधायक डॉ. हरिचंद मिड्ढा का निधन, 3 दिन से डायलिसिस पर थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः जींद से इनेलो के विधायक डॉ. हरिचंद मिड्ढा का निधन, 3 दिन से डायलिसिस पर थे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 26 Aug 2018 04:37 PM IST
विज्ञापन
डॉ. हरिचंद मिड्ढा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा से बड़ी खबर, जींद से इनेलो पार्टी के विधायक डॉ. हरिचंद मिड्ढा का निधन हो गया है। वे दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती थे और पिछले तीन दिन से डायलिसिस पर थे। शनिवार रात उन्होंने आखिरी सांस ली। तीन दिन पहले ही तकलीफ के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बताया जा रहा है कि उन्हें किडनी की प्रॉब्लम थी। अंतिम संस्कार रविवार शाम पांच बजे उनके गांव में किया जाएगा। वहीं विधायक के निधन की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। वहीं खबर फैलते ही उनके घर लोगों का आना-जाना भी शुरू हो गया है।
डॉ. हरिचंद मिड्ढा के परिवार में उनकी धर्मपत्नी, एक बेटा कृष्ण मिड्ढा और चार बेटियां हैं। विधायक के बड़े बेटे अविनाश का 1993 में सड़क हादसे में देहांत हो गया था। हरिचंद जींद से लगातार दूसरी बार विधायक रहे थे और पिछले 40 साल से लोगों के दर्द का इलाज भी कर रहे थे।
विज्ञापन
डॉक्टर हरिचंद मिड्ढा भारतीय सेना से सेवानिवृत थे और शहर में समाजसेवा से जुड़े कामों में अग्रणी रहते थे। वहीं साल 2009 और साल 2014 के विधानसभा चुनावों में इनेलो की तरफ से विधायक बने थे।