फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   INLD leader Abhay Chautala reached at Fatehabad

दुष्यंत मेरा बच्चा, मेरा भतीजा है, भगवान से दुआ है, कोरोना से जल्द ठीक होकर लौटें: अभय चौटाला

Tue, 06 Oct 2020 07:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 06 Oct 2020 07:47 PM IST
सार

  • अभय चौटाला बोले - हमारे मतभेद सिर्फ राजनीतिक, हम एक ही परिवार के सदस्य 
  • राहुल जिस पंजाब से आ रहे हैं, कम से कम वहां के सीएम से एसवाईएल के पानी की तो हां भरवा देते
  • बोले- बरोदा उपचुनाव में भाजपा-जजपा उम्मीदवार की जब्त होगी जमानत, इनेलो को मिलेगी कामयाबी

विज्ञापन
INLD leader Abhay Chautala reached at Fatehabad
अभय चौटाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडियन नेशनल लोक दल टूटने के बाद पहली बार अभय चौटाला ने अपने भतीजे और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को लेकर नरम रुख दिखाया है। दरअसल, मंगलवार को कृषि कानूनों के विरोध में इनेलो के प्रदर्शन में शामिल होने अभय चौटाला फतेहाबाद पहुंचे और लघु सचिवालय में डीसी को ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब उनसे कहा गया कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं तो उन्होंने तपाक से कहा - दुष्यंत मेरा बच्चा है, मेरा भतीजा है। मैं भगवान से दुआ करता हूं कि वो जल्दी ठीक होकर लौटें। उन्होंने पत्रकारों पर उलटा सवाल दागा कि क्या आप हमें अलग करना चाहते हों। उन्होंने कहा कि हमारे मतभेद सिर्फ राजनीतिक हैं। हम एक परिवार के सदस्य हैं और हमेशा एक-दूसरे का ध्यान रखते रहेंगे। 
विज्ञापन


कांग्रेस का दोगला चेहरा उजागर
उधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'खेती बचाओ यात्रा' के हरियाणा में प्रवेश के बारे में पूछे जाने पर अभय चौटाला ने कहा कि किसानों के हितों के लिए यात्रा है तो ये अच्छा कदम है। उन्होंने कहा कि जिस पंजाब से वो हरियाणा में आ रहे हैं, उसके मुख्यमंत्री को बोलकर हरियाणा के हिस्से का एसवाईएल के पानी पर तो हां भरवा देते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का दोगला चेहरा उजागर हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार का निकम्मापन छिपाने को किया आंसू गैस व वाटर कैनन का इस्तेमाल 
सिरसा में किसानों पर आंसू गैस व वाटर कैनन के इस्तेमाल पर अभय चौटाला ने कहा कि वो सुबह किसानों के प्रदर्शन में शामिल हुए थे। किसान शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रख रहे थे लेकिन प्रशासन व सरकार की लापरवाही और निकम्मेपन को छिपाने के लिए ये कदम उठाया है और किसान आने वाले बरोदा उपचुनाव में सरकार को उसकी राजनीतिक हैसियत दिखा देंगे। 


उन्होंने कहा कि 16 अक्तूबर के बाद नोटिफिकेशन जारी होगा और इसको लेकर इनेलो की औपचारिक तैयारियां भी शुरू हो जाएंगी। उन्होंने दावा किया कि बरोदा उपचुनाव में भाजपा-जजपा की जमानत जब्त होगी और इनेलो उम्मीदवार भारी मतों से जीत हासिल करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed