फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   inld jind rally for haryana assembly elections 2014

इनेलो की जींद रैली में एक मंच पर होंगे ये दिग्गज

Tue, 16 Sep 2014 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 16 Sep 2014 10:40 AM IST
विज्ञापन
inld jind rally for haryana assembly elections 2014

चौधरी देवीलाल के जन्म शताब्दी पर आयोजित इनेलो की रैली में ममता, मुलायम और नीतीश कुमार एक मंच पर दिखेंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, सीमांध्रा के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू भी ताऊ की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने 25 सितंबर को जींद में होने वाली इनेलो की रैली में शिरकत करेंगे।

इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला ने बताया कि चौधरी देवीलाल के साथ काम किए और उनके प्रशंसकों को हरियाणा आने का न्योता दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं पर अब दोहरी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


इसमें पहली जिम्मेदारी पार्टी को सत्ता में लाने के लिए घर-घर जाकर लोगों को पार्टी से जोडऩा और उन्हें पार्टी के घोषणापत्र से वाकिफ कराना तथा दूसरी बड़ी जिम्मेदारी जींद रैली में अधिकाधिक संख्या में पहुंचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल ने हमेशा कमेरे, गरीब, मजदूर व किसानों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष किया। जिन नीतियों को चौधरी देवीलाल ने आरंभ किया, उन्हीं नीतियों को इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने भी अपनाया और पिछड़ा एवं दबे समाज के लोगों को न केवल विधानसभा बल्कि संसद में भी भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed