फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   inld campaign starts

इनेलो की जन जागरण न्याय यात्रा शुरू

Mon, 03 Mar 2014 01:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 03 Mar 2014 01:47 PM IST
विज्ञापन
inld campaign starts

इनेलो की जन जागरण न्याय यात्रा के तहत सेक्टर-20 पंचकूला की ग्रुप हाऊसिंग सोसाइटियों के पदाधिकारिओं की बैठक में इनेलो के अबाला कैंट प्रभारी, जिला शहरी उप प्रधान प्रवीण आत्रेय शामिल हुए।

विज्ञापन


इस अवसर पर सेक्टर के लोगों ने कांग्रेस को जमकर कोसा और सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस और पंचकूला विधायक ने उनसे धोखा किया है।

उन्होंने कहा कि विधायक ने झूट बोल कर वोट लिया और अब लोगों कि समस्याओं से यह कहकर पीछा छुड़ा रहे हैं कि अधिकारी उनकी सुनते ही नहीं।

सेक्टर-20 के निवासियों ने कहा कि सेक्टर में सड़कें टूटी पड़ी हैं, जबकि कई और बुनियादी कमियां हैं। सीनियर सिटिजंस ने पार्कों की मेटीनेंस का मसला उठाया और सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन


अपार्टमेंट एक्ट थोप देने, हाउस टैक्स की दरें अभी भी अधिक होने, सिंगल मीटर सिस्टम लगाने कि घोषणा विरोध के बावजूद कर दी गयी। प्रवीण आत्रेय ने आश्वासन दिया कि इनेलो की सरकार बनने पर सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर नौनिहाल सिंह प्रेसिडेंट जलवायु विहार, विजय गुलिआ, संदीप बिदान, एसएल परमार प्रेसिडेंट जीएच 7 ए, एसके जैन प्रेसिडेंट ज्वाइंट एक्शन समिति, पीपी शर्मा सेक्रेटरी जीएच 8, बीबी वर्मा, वाइस प्रेसिडेंट जीएच 10, एसके भट्टी प्रेसिडेंट जीएच 2, रमेश कुमार वाइस प्रेसिडेंट जीएच 4 ए, पीडी हांडा प्रेसिडेंट जीएच 33, एमजी बंसल वाइस प्रेसिडेंट जीएच 8, एस के दुग्गल प्रेसिडेंट जीएच 13, अनिल चहल युवा नेता आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed