फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   injured, died, family, beat, SMO

घायल ने दम तोड़ा, परिजनों ने एसएमओ को पीटा

Mon, 22 Sep 2014 10:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मोरिंडा (रोपड़)
ब्यूरो, अमर उजाला/मोरिंडा (रोपड़) Updated Mon, 22 Sep 2014 10:25 PM IST
विज्ञापन
injured, died, family, beat, SMO
मोरिंडा में एक सड़क हादसे के दौरान गंभीर घायल व्यक्ति की अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई। इसके बाद इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर मृतक के  परिजनों ने अस्पताल के एसएमओ के साथ मारपीट की। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एसएमओ को छुड़वाया।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार गांव गुणिया माजरा वासी बहादुर सिंह अपनी बाइक पर मोरिंडा से रतनगढ़ जा रहा था। चौक में पहुंचते ही चंडीगढ़ से आ रही एक कार के साथ उसकी टक्कर हो गई। हादसे में बहादुर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हाईवे पुलिस ने सिविल अस्पताल मोरिंडा पहुंचाया जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। इसके लिए 108 नंबर एंबुलेंस को बुलाया गया, लेकिन एंबुलेंस एक घंटे के बाद भी नहीं पहुंची।
विज्ञापन




गंभीर घायल बहादुर सिंह की अस्पताल में ही मौत हो गई। मौत की सूचना जैसे ही उसके परिजनों को मिली तो उन्होंने अस्पताल के एसएमओ डॉ. बलबीर सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। परिजनों का आरोप था कि डॉक्टर की लापरवाही के चलते ही बहादुर सिंह की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन






मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एसएमओ को छुड़वाया। मृतक के परिजनों ने कहा कि अगर एंबुलेंस नहीं मिली तो किसी अन्य वाहन के जरिये बहादुर सिंह को पीजीआई भेजा जा सकता था लेकिन डॉक्टर ने ऐसा करना मुनासिब नहीं समझा। वहीं पुलिस ने कार चालक तेजिंदर नागपाल वासी माछीवाड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed