{"_id":"604b7ecf8ebc3e8c965c0a08","slug":"injured-cyclist-dies-in-pgi-chandigarh-news-pkl40687903","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-30 स्थित लुबाना भवन के पास पांच दिन पहले साइकिल सवार को एक बाइक चालक ने टक्कर मार दी थी। घायल साइकिल सवार की वीरवार रात पीजीआई में मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ था, जब वह साइकिल से दूध पहुंचाने जा रहा था। मृतक की पहचान मौलीजागरां निवासी बबला यादव (50) के रूप में हुई है। औद्योेगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने सेक्टर-29 निवासी बाइक चालक मोहम्मद इस्माइल के खिलाफ मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि बीते 7 मार्च को पुलिस को दी शिकायत में सिपाही सियाराम ने बताया था कि उसकी ड्यूटी सेक्टर-30 के पुलिस बीट बॉक्स पर लगी थी। इस दौरान वह क्षेत्र में गश्त कर रहा था। सेक्टर-30 स्थित लुबाना भवन के पास पहुंचा तो बाइक चालक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी थी। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। पुलिस ने उसे जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर बबला को पीजीआई रेफर कर दिया गया था। पुलिस जांच में सामने आया था कि वह दूध बेचने का काम करता था। रोजाना की तरह हादसे वाले दिन भी वह सेक्टर-30 में दूध पहुुंचाने जा रहा था। वहीं, पुलिस ने आरोपी को बाद में जमानत पर छोड़ दिया है।