फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Information on incubation opportunities and funding sources

Chandigarh News: इनक्यूबेशन अवसरों और फंडिंग साधनों की दी जानकारी

Sun, 31 Aug 2025 12:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Information on incubation opportunities and funding sources
चंडीगढ़। एमसीएम डीएवी महिला महाविद्यालय की इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) ने इनोवेशन प्रोटोटाइप वैलिडेशन कन्वर्टिंग इनोवेशन इंटू ए स्टार्ट-अप विषय पर दो दिवसीय विशेषज्ञ सत्र का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य युवा प्रतिभागियों को नवीन विचारों को व्यावहारिक प्रोटोटाइप और टिकाऊ स्टार्ट-अप्स में बदलने का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना था। उन्हें इनक्यूबेशन अवसरों, फंडिंग साधनों और उद्योग विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करने की जानकारी भी दी गई। इस सत्र में तीन प्रमुख वक्ता शामिल हुए। प्रो. इंदु पाल कौर, डॉ. वंदिता कक्कर, शिवांशी वशिष्ठ शामिल थे। प्रो. इंदु पाल कौर ने छात्राओं को पारंपरिक सोच से परे जाकर सरल विचारों को व्यवहार्य उद्यमों में बदलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सरकारी फंडिंग योजनाओं और मेंटरशिप के महत्व को स्पष्ट किया और नवाचारों की सुरक्षा में बौद्धिक संपदा अधिकारों (आईपीआर) की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। डॉ. वंदिता कक्कर ने कैंपस की समस्याओं की पहचान कर उनके नवाचारी समाधान सुझाने का कार्य दिया गया। प्राचार्या नीना शर्मा ने इस पहल की सराहना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed