{"_id":"894d80e09df6b964284bfab2cc39d450","slug":"inflation-and-vegetables-prices-review-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू भी चला प्याज की चाल, जानिए कितने में बिक रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू भी चला प्याज की चाल, जानिए कितने में बिक रहा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 24 Jun 2014 09:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्जी मंडी में अच्छे दिन आने की बजाय जाते हुए दिख रहे हैं। प्याज के बाद अब आलू के दाम भी बढ़ रहे हैं। पहाड़ी आलू एक हफ्ते में 4 से 6 रुपये महंगा हुआ है।
विज्ञापन
सेक्टर-26 मंडी में पहाड़ी आलू होल सेल में 20 से 22 रुपये और रिटेल में 28 से 30 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। वहीं पिछले रविवार तक पहाड़ी आलू होल सेल में 17 से 18 रुपये बिक रहा था।
विज्ञापन
वहीं लोकल आलू होल सेल में 18 रुपये और रिटेल में 24 रुपये तक पहुंच गया है। प्याज भी एक सप्ताह में 4 रुपये महंगा हो गया है। मंडी में इंदौर का प्याज रिटेल में 28 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
विज्ञापन
सब्जी-------22 जून-------------15 जून
प्याज--------28 रुपये------------22 से 24 रुपये
आलू--------28 से 30 रुपये------24 रुपये
टमाटर-------20 रुपये-----------15 रुपये
मटर---------60 रुपये-----------60 रुपये
भिंडी--------20 रुपये-----------20 रुपये
करेला--------20 रुपये----------10 रुपये