{"_id":"5f567de88ebc3e54e959b281","slug":"infighting-among-former-officials-of-puta-prof-khalid-defamation-case-against-many-teachers-chandigarh-news-pkl3871716190","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुटा के पूर्व पदाधिकारियों में घमासान.. प्रो. खालिद कई शिक्षकों पर दर्ज कराएंगे मानहानि का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुटा के पूर्व पदाधिकारियों में घमासान.. प्रो. खालिद कई शिक्षकों पर दर्ज कराएंगे मानहानि का केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पुटा) के पूर्व पदाधिकारियों में इस समय घमासान मचा हुआ है। मेल के जरिये शीतयुद्ध की स्थिति बनी हुई है। दोनों तरफ से पत्र भेजे जा रहे हैं। अब पुटा के पूर्व अध्यक्ष प्रो. मुहम्मद खालिद ने अपनी निंदा के विरोध में आवाज उठाई है। उन्होंने पूर्व सचिव को नोटिस भेजा है। कहा है कि हाल ही में जो बैठक पुटा के पूर्व पदाधिकारियों की हुई है उन सभी के नाम दिए जाएं ताकि उनके खिलाफ मानहानि का केस किया जा सके। कहा कि एक सप्ताह में उनको यह नाम नहीं दिए जाएंगे तो वह कानूनी नोटिस भेजेंगे।
हाल ही में पुटा के पूर्व पदाधिकारियों की बैठक हुई थी। इसमें पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सचिव भी थे। इस बैठक में पुटा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई थी। इसके अलावा चुनाव अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके खिलाफ प्रो. मुहम्मद खालिद समेत कई ने आवाज उठाई। कहा कि पुटा के पूर्व पदाधिकारी कैलेंडर के मुताबिक ऐसा नहीं कर सकते। पुटा संविधान का उल्लंघन किया गया है। बैठक आदि कार्यक्रम 22 अगस्त से पहले किया जाना चाहिए था। बैठक में प्रो. मुहम्मद खालिद के खिलाफ निंदा पारित की गई। कहा कि उन्होंने पूर्व अध्यक्ष से नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग की थी। यह इस्तीफा प्रो. खालिद ने इसलिए मांगा था कि पूर्व वीसी प्रो. एके ग्रोवर को सेक्सुअल हरासमेंट प्रकरण में कमेटी ने क्लीन चिट दे दी थी। प्रो. खालिद को बैठक में निंदा प्रस्ताव पास करने की खबर मिली तो उन्हें धक्का लगा। उन्होंने कहा है कि इससे उन्हें मानसिक परेशानी पहुंची है।
प्रो. खालिद ने इसको लेकर पूर्व सचिव को नोटिस भेजते हुए कहा है कि जितने भी लोगों ने वह बैठक की है और उनके लिए निंदा प्रस्ताव पास किया है उन सभी के खिलाफ वह मानहानि का केस दायर करेंगे। उन सभी लोगों के नाम एक सप्ताह में दिए जाएं। उन्होंने कहा है कि पुटा के पूर्व पदाधिकारी बैठक कर सकते हैं लेकिन पुटा चुनाव को लेकर निर्णय नहीं ले सकते। बैठक करके उनके सम्मान को ठेस पहुंचाई गई है। अब वह कार्रवाई करेंगे।