फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   INELO Said, Hooda Govt Must be Suspended

इनेलो ने मांगी हुड्डा सरकार की बर्खास्तगी

Sun, 03 Aug 2014 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 03 Aug 2014 10:57 AM IST
विज्ञापन
INELO Said, Hooda Govt Must be Suspended

सूचना आयुक्तों की नियुक्तियों के खिलाफ इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) शनिवार को राज्यपाल निवास पहुंची। राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी से मिलकर इनेलो ने हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।

विज्ञापन

राज्यपाल को ज्ञापन देकर की बर्खास्तगी की मांग

INELO Said, Hooda Govt Must be Suspended

इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को एक ज्ञापन देकर प्रदेश सरकार के कानूनी प्रावधानों एवं सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किए जाने को लेकर हुड्डा सरकार को तुरंत बर्खास्त किए जाने और राज्य सूचना आयोग व सेवा का अधिकार आयोग में गैर कानूनी व असंवैधानिक तरीके से वैधानिक पदों पर की गई नियुक्तियों के निर्णय पर पुनर्विचार कर इन सभी नियुक्तियों को रद्द किए जाने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के मुद्दे पर भी बात की

INELO Said, Hooda Govt Must be Suspended

इस दौरान पार्टी नेताओं ने विश्वविद्यालय का मामला भी उठाया, जिसमें सत्ता से जाते-जाते हुड्डा सरकार ने नए घोषित विश्वविद्यालयों, जिनका अभी तक निर्माण कार्य भी शुरू नहीं हुआ है, उनमें भी बिना किसी भवन और ढांचे के कुलपति नियुक्त कर दिए हैं।

प्रतिनिधिमंडल में कलायत के विधायक रामपाल माजरा, कालका के विधायक प्रदीप चौधरी, रादौर के विधायक बिशन लाल सैनी, घरौंडा के विधायक नरेंद्र सांगवान, मुलाना के विधायक राजबीर बराड़ा, नीलोखेड़ी के विधायक मामू राम गोंदर, पार्टी के प्रधान महासचिव आरएस चौधरी, वरिष्ठ नेता बीडी ढालिया, इनेलो के मीडिया प्रभारी राम सिंह बराड़ व कार्यालय सचिव एनएस मल्हान सहित कई प्रमुख नेता शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed