{"_id":"62ed8154a124e15df51e8347","slug":"indian-team-selected-for-asian-volleyball-cup-chandigarh-news-pkl4587471176","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन वालीबॉल कप के लिए भारतीय टीम चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन वालीबॉल कप के लिए भारतीय टीम चयनित
विज्ञापन
चंडीगढ़। थाईलैंड में खेले जाने वाले एशियन वालीबॉल कप में हिस्सा लेनी वाली भारतीय सीनियर वालीबॉल टीम का चयन कर लिया गया है। वालीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से चयनित भारतीय टीम में शहर के हर्शित गिरि का नाम भी शामिल है।
भारतीय टीम को थाईलैंड में 7-14 अगस्त तक एवीसीए कप में हिस्सा लेना है। टीम की कप्तानी दुष्यंत सिंह को सौंपी गई है। भारतीय टीम में कुल 14 खिलाड़ी शामिल हैं। शुक्रवार को टीम थाईलैंड के लिए रवाना हुई।
इस आधार पर हुआ चयन
शहर के हर्शित गिरि का भारतीय टीम में चयन नेशनल चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ। थाईलैंड में होने वाले एशियन वालीबॉल कप की टीम के चयन के लिए भुवनेश्वर में एक महीने का कैंप लगाया गया था। इसमें कुल 22 खिलाड़ी शामिल थे। कैंप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अंतिम 14 खिलाड़ियों को भारतीय टीम में जगह दी गई।
विज्ञापन
बेहतरीन खिलाड़ी है हर्षित
हर्षित के भारतीय टीम में चयन के पर चंडीगढ़ वालीबॉल एसोसिएशन के प्रधान शशि बाला के साथ एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट विजयपाल सिंह ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि वालीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने बेहतर टीम चुनी है। हर्षित एक बेहतर खिलाड़ी हैं और डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है।