फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian Super League from today: City's five footballer ready to rock

इंडियन सुपर लीग आज से : शहर के पांच फुटबॉलर धमाल मचाने के लिए तैयार

Sat, 21 Nov 2020 02:05 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
Indian Super League from today: City's five footballer ready to rock
चंडीगढ़। कोरोना के चलते आठ माह से बंद पड़ी खेल गतिविधियां शुक्रवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल के साथ बहाल हो जाएंगी। यह लॉकडाउन लागू होने के बाद देश में आयोजित होने वाला पहला बड़ा टूर्नामेंट होगा। यह टूर्नामेंट गोवा में खेला जाएगा। बिना दर्शकों के खेले जाने वाले टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला पूर्व चैंपियन एटीके मोहन बागान और केरल ब्लास्टर्स के बीच होगा। इसमें खेलने वाले चार खिलाड़ी सेंट स्टीफंस स्कूल की फुटबॉल अकादमी के ट्रेनी हैं। इनमें संदेश झिंगन एटीके मोहन बागान गुरप्रीत सिंह संधू बेंगलुरू एफसी, अनिरूद्ध थापा चेन्नईयन एफसी, मोहम्मद साजिद धोत उड़ीसा एफसी से खेल रहे हैं। यह चारों फुटबाल खिलाड़ी सेंट स्टीफंस स्कूल की फुटबॉल अकादमी के ट्रेनी हैं। इसी अकादमी से फुटबॉल की एबीसीडी सीखकर आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। वहीं नीशु कुमार चंडीगढ़ फुटबॉल अकादमी के ट्रेनी हैं।
विज्ञापन

गुरप्रीत सिंह संधू
गोलकीपर के तौर पर खेलते हैं। अर्जुन अवार्ड और बेस्ट फुटबॉलर ऑफ द ईयर का अवार्ड जीत चुके हैं। आईसीएल 2020 में बेंगलुरु एफसी सेे खेल रहे हैं। भारतीय फुटबाल टीम में गोलकीपर की भूमिका भी निभाते हैं।
विज्ञापन

संदेश झिंगन
भारतीय टीम और इंडियन सुपर लीग में सेंटर बैंक पोजीशन पर ख्ेालते हैं और एक प्रोफेशनल फुटबाल खिलाड़ी हैं। आईसीएल 2020 में एटीके मोहन बागान टीम से खेल रहे हैं। इसी साल अर्जुन अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं और वर्ष 2014 में देश से बेस्ट उभरते हुए फुटबाल खिलाड़ी का अवार्ड जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिरुद्ध थापा
एक प्रोफेशनल फुटबाल खिलाड़ी हैं। फुटबाल ग्राउंड पर मिडफिल्ड के तौर पर खेलते हैं। इंडियन सुपर लीग में चेन्नईयन एफसी टीम से खेल रहे हैं। एशिया कप 2019 में खेलते हुए एक गोल भी किया। वहीं अंडर- 14 और अंडर 16 नेशनल टीम का हिस्सा भी रहे।

मोहम्मद साजिद धोत
एक प्रोफेशनल फुटबाल खिलाड़ी हैं और मिल्ड फील्डर के तौर पर खेलते हैं। इंडियन सुपर लीग में उड़ीसा एफसी से
खेल रहे हैं। अंडर- 13, 14, 17 और 19 टीमों में खेलते हुए वर्ष 2018 में नेशनल फुटबाल टीम के सदस्य बने।
नीशु कुमार
एक प्राफेशनल फुटबाल खिलाड़ी हैं। मैदान पर फुल बैक के तौर पर खेलते हैं। इंडियन सुपर लीग में केरल ब्लास्टर्स टीम से ख्ेालते हैं। वर्ष 2009-2011 तक चंडीगढ़ फुटबॉल अकादमी के खिलाड़ी के तौर पर खेले। अंडर- 19, अंडर- 23 खेलते हुए वर्ष 2018 में भारत के लिए ख्ेाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed