फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian students said there is no transport facility to go from Kharkiv to Hungary and Poland border

यूक्रेन युद्ध: बंकरों में भूखे-प्यासे बैठे हैं भारतीय छात्र, बोले- हंगरी व पोलैंड सीमा तक जाने को कोई साधन नहीं

Tue, 01 Mar 2022 04:59 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 01 Mar 2022 04:59 PM IST
सार

साक्षी ने भारत सरकार से मांग की है कि उन्हें जल्द से जल्द वहां से निकालें। उनकी जिंदगी खतरे में है। फिरोजपुर में साक्षी के मां-बाप बहुत परेशान हैं।

विज्ञापन
Indian students said there is no transport facility to go from Kharkiv to Hungary and Poland border
यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध में फिरोजपुर से एमबीबीएस की पढ़ाई करने गए कई छात्र यूक्रेन के खारकीव में फंसे हैं। फिरोजपुर की रहने वाली छात्रा साक्षी ने व्हाट्सएप के माध्यम से बताया कि पिछले 12 घंटे से बंकर में भूखे-प्यासे बैठे हैं। उनकी हालत प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। जिस जगह पर बंकर में छिपकर बैठे हैं, वहां से हंगरी और पोलैंड सीमा तक जाने की कोई सुविधा नहीं है। गोलियों और बम की आवाज से उनमें दहशत का माहौल है। छात्रा साक्षी ने कहा कि वह खारकीव में सभी एक बंकर में हैं। उनके पास खाने-पीने का सामान भी समाप्त हो चुका है। पानी तक पीने को नहीं है। बाजार में खाने-पीने का सामान नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन


पिछले 12 घंटे से बंकर में बैठे हैं। गोलियों और बम की आवाज सुनाई दे रही है। यहां से हंगरी और पोलैंड की सीमा नजदीक तो है लेकिन वहां पहुंचने के लिए परिवहन सुविधा नहीं है। साक्षी ने भारत सरकार से मांग की है कि उन्हें जल्द से जल्द वहां से निकालें। उनकी जिंदगी खतरे में है। फिरोजपुर में साक्षी के मां-बाप बहुत परेशान हैं। फिरोजपुर के पांच और विद्यार्थी रुचिका शर्मा निवासी सूजी बाजार, लुकस भट्टी निवासी बस्ती भट्टियावाली, लवप्रीत सिंह निवासी गांव मलसियां कलां, सोमिया निवासी कसूरी गेट, प्रकृति निवासी अहाता बिहारी लाल वहां फंसे हैं। 
विज्ञापन


यूक्रेन में फंसे पठानकोट के 19 विद्यार्थी 
यूक्रेन में पढ़ाई करने गए जिले के 19 छात्रों की पहचान की जा चुकी है। सभी के नाम और पते भारत सरकार को भेजे जा चुके हैं। यह जानकारी जिला प्रशासन के हेल्पलाइन सेंटर के नोडल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भूमि रक्षा विभाग के अधिकारी गुरप्रीत सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उनके साथ सुपरिंटेंडेंट संजीव पठानकोट सहायक नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। नोडल अधिकारी ने बताया कि अभी तक यूक्रेन में फंसे जिले के 19 बच्चों की पहचान हुई है। इनके नंबरों को भारत की ओर से यूक्रेन में बनाई गई टीम को भेज दिया गया है, यह टीम वहां पर संपर्क कर सहायता मुहैया करवाएगी। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द सभी बच्चों को भारत लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed