फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian Space and Research Institute will set up space museum in Punjab, says cm bhagwant mann

Punjab: पंजाब में स्पेस म्यूजियम बनाएगा इसरो, सीएम मान बोले-राकेट साइंस सीखेंगे होनहार

Mon, 17 Jul 2023 08:33 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 17 Jul 2023 08:33 AM IST
सार

भगवंत मान ने दावा किया कि लॉन्चिंग देखने के लिए सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मुफ्त टूर करवाने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है। इस कदम का उद्देश्य विद्यार्थियों के दृष्टिकोण को और विस्तार देना है। उन्होंने बताया कि स्कूल ऑफ एमिनेंस से चुने गए 15 छात्रों और 15 छात्राओं का बैच इस यात्रा के लिए भेजा गया था।

विज्ञापन
Indian Space and Research Institute will set up space museum in Punjab, says cm bhagwant mann
पंजाब के सीएम भगवंत मान - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय अंतरिक्ष और अनुसंधान संस्थान (इसरो) पंजाब में स्पेस म्यूजियम बनाएगा, जहां बच्चे राकेट साइंस की बारीकियां सीख सकेंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के बाद लौटे विद्यार्थियों से चर्चा के दौरान दी। 
विज्ञापन


बच्चों ने चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से जुड़े अपने अनुभव मुख्यमंत्री के साथ साझा किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बड़े गौरव और संतुष्टि की बात है कि इसरो ने पंजाब में स्पेस म्युजियम स्थापित करने में गहरी रुचि दिखाई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब में इस प्रोजेक्ट की स्थापना के लिए राज्य सरकार इसरो को पूरा सहयोग देगी। इस म्युजियम के बनने से राज्य में विज्ञान सभ्याचार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि इसरो आने वाले दिनों में लगभग 13 अलग-अलग प्रोजेक्टों पर अन्य अंतरिक्ष और मिसाइल कार्यक्रमों का आयोजन करेगा, जिसमें राज्य के अन्य विद्यार्थियों को विज्ञान व प्रौद्योगिकी के बारे में अपने ज्ञान में विस्तार करने के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मान ने दावा किया कि लॉन्चिंग देखने के लिए सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मुफ्त टूर करवाने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है। इस कदम का उद्देश्य विद्यार्थियों के दृष्टिकोण को और विस्तार देना है। उन्होंने बताया कि स्कूल ऑफ एमिनेंस से चुने गए 15 छात्रों और 15 छात्राओं का बैच इस यात्रा के लिए भेजा गया था। इनमें से अधिकतर विद्यार्थियों ने जिंदगी में पहली बार हवाई जहाज में सफर किया। इन विद्यार्थियों के सफर, खाने-पीने और रहने का सारा खर्चा पंजाब सरकार ने उठाया। यह विद्यार्थी और उनके साथ गए अध्यापक उसी होटल में ठहरे थे, जहां शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस रुके थे। मान ने कहा कि विद्यार्थियों के ज्ञान में विस्तार करने के लिए थ्यूरी की अपेक्षा प्रैक्टिकल अधिक अहम भूमिका निभाता है, इसलिए यह टूर विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में अहम साबित होगा।

स्कूल प्रिंसिपलों का अगला बैच 23 को जाएगा सिंगापुर
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि राज्य सरकार 23 जुलाई को स्कूल प्रिंसिपलों के दो समूहों को सिंगापुर भेजेगी, ताकि वहां की शिक्षा प्रणाली को देखकर नया अनुभव हासिल किया जा सके। इससे पहले भी कुछ अध्यापकों को इसी तरह की प्रशिक्षण के लिए सिंगापुर भेजा गया था और इसका उद्ददेश्य यह यकीनी बनाना है कि अध्यापक शिक्षा के क्षेत्र में विश्व भर में प्रचलित उन्नत अभ्यास के बारे में जान सकें।

छात्राओं के लिए जल्द शुरू होगी बस सेवा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए बस सेवा शुरू करेगी। इस योजना का उद्देश्य छात्राओं को सरकारी स्कूलों में अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए सुविधा प्रदान करना है। यह कदम इन स्कूलों में पढ़ने वाली लड़कियों की सुरक्षा को यकीनी बनाएगा, जिससे वह शिक्षा के क्षेत्र में राज्य का नाम रोशन कर सकें।


दफ्तरों का समय बदलकर बचाई 10,800 मेगावाट बिजली
मुख्यमंत्री ने बताया कि गर्मियों के पीक सीजन में सरकारी दफ्तरों का समय बदलकर सुबह 7.30 से दोपहर 2 बजे तक करने के फैसले का काफी लाभ हुआ है। पंजाब ने बीते 54 दिनों में 52,000 सरकारी दफ्तरों में 10,800 मेगावाट बिजली की बचत की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed