{"_id":"5d0a38708ebc3e17ad63e607","slug":"indian-returned-india-after-being-stranded-in-saudi-arabia","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मोदी सरकार न होती तो मुश्किल थी वतन वापसी', सऊदी से आए भारतीयों ने सुनाई दर्द भरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मोदी सरकार न होती तो मुश्किल थी वतन वापसी', सऊदी से आए भारतीयों ने सुनाई दर्द भरी कहानी
Wed, 19 Jun 2019 07:04 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 19 Jun 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
सऊदी अरब से हुई वतन वापसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सऊदी अरब से वतन लौटे पंजाबियों का बुधवार को जालंधर में स्वागत किया गया। विदेश मंत्रालय की पहल के बाद ये सभी सकुशल वतन वापस लौटे हैं। जालंधर निवासी रूपलाल, करमजीत सिंह, सुरिंद्रजीत सिंह, लशु राम व कुलविंदर सिंह परिवार के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह हमारा दूसरा जन्म है। मोदी सरकार के सहयोग के बिना वापस लौटना मुमकिन नहीं था।
विज्ञापन
हम सकुशल अपने देश पहुंच गए। बता दें कि 5 जून से सऊदी अरब में बड़ी संख्या में लोग वीजा की खामियों की वजह से फंसे हुए थे। इसमें जालंधर से 22 और पूरे पंजाब से अब 450 लोग वतन वापसी कर चुके हैं। वतन लौटे लोगों ने मोदी सरकार, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, जरनल वीके सिंह, पंजाब भाजपा प्रधान श्वेत मलिक, महामंत्री राकेश राठौर का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
जालंधर के संत नगर निवासी सुरिंद्रजीत सिंह व करमजीत सिंह ने बताया कि सऊदी अरब के रियाद व जेद्दा में फंसे हजारों भारतीयों की बहुत बुरी हालत थी जो पैसे, वीजा, स्वास्थ्य सेवाओं और बिजली के अभाव में कैदियों की तरह अलग-अलग कैंपों में रह रहे थे। उनकी बहन बलजीत कौर युवा नेता अशोक सरीन हिक्की के माध्यम से राकेश राठौर व सांसद श्वेत मलिक से दिल्ली में मिली थी।
विज्ञापन
इसके बाद उनकी वतन वापसी हुई। रामामंडी ढिलवां निवासी रूपलाल ने कहा कि सऊदी अरब में फंसे हजारों भारतीयों को जेल जाने से भारत सरकार ने बचाया है।
इस अवसर पर जिला भाजपा प्रधान रमन पब्बी ने सभी आए जालंधर वासियों का स्वागत करते हुए कहा कि सुषमा स्वराज, श्वेत मलिक व राकेश राठौर ने 450 पंजाबियों की वापसी में अहम भूमिका निभाई है। इस मौके पर राजीव ढींगरा, मनीष विज, संजीव मनी, कुनाल गोस्वामी, अमित भाटिया, बाबू अरोड़ा आदि भाजपा नेता उपस्थित थे।