{"_id":"5f6c3cbe8ebc3e3c506b23d3","slug":"indian-railways-will-face-loss-due-to-farmer-s-rail-roko-agitation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किसानों के 'रेल रोको आंदोलन' से फिरोजपुर डिवीजन को लगेगा करोड़ों का झटका, संपत्ति भी खतरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के 'रेल रोको आंदोलन' से फिरोजपुर डिवीजन को लगेगा करोड़ों का झटका, संपत्ति भी खतरे में
Thu, 24 Sep 2020 11:59 AM IST
खुशबू गोयल
अनिल कुमार, फिरोजपुर
अनिल कुमार, फिरोजपुर
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:59 AM IST
सार
- कोरोना काल में 25 मालगाड़ियां चलाकर रेलवे कर रहा करोड़ों की कमाई
- आंदोलन से पंद्रह पैसेंजर ट्रेनें और तीन पार्सल ट्रेनें होंगी प्रभावित
- रेलवे संपत्ति बचाने के लिए भी करने पड़ रहे विशेष सुरक्षा इंतजाम
विज्ञापन
Special Train
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कृषि विधेयकों के विरोध में 24 सितंबर से किसानों द्वारा रेल रोको आंदोलन से रेल डिवीजन फिरोजपुर की करोड़ों की आमदन को झटका लगेगा। कोविड-19 के कारण ट्रैक पर ट्रेनें दौड़ना बंद होने से डिवीजन अरबों का नुकसान सहने के बाद अब फिर से मालगाड़ियां व पैसेंजर ट्रेनें चलाकर आर्थिक स्थिति से उभरा था कि किसानों के तीन दिन चलने वाले आंदोलन से करोड़ों की आमदनी प्रभावित होगी।
किसान पंजाब में रेल ट्रैकों पर धरना देकर मालगाड़ी व पैसेंजर ट्रेनें रोकेंगे, लेकिन ज्यादातर किसान अमृतसर में बिछे ट्रैकों पर टेंट लगाकर बैठेंगे, क्योंकि 15 में से 13 ट्रेनें अमृतसर से दौड़ रही हैं। जबकि फिरोजपुर और जम्मूतवी से एक-एक ट्रेन चल रही है।
रेलवे संपत्ति बचाने को किए विशेष इंतजाम
रेल सूत्रों के मुताबिक जाट आरक्षण आंदोलन को देखते हुए रेलवे ने पंजाब में पड़ते रेलवे स्टेशनों पर आरपीएफ व अन्य सुरक्षा एजेंसियों का बंदोबस्त किया था। अब ट्रैकों की सुरक्षा के लिए भी धरनास्थलों के आसपास आरपीएफ तैनात होगी। कहीं किसान हिंसक वारदात को अंजाम न दें। रेलवे स्टेशनों के प्रवेश रास्तों पर आरपीएफ तैनात होगी, ताकि कोई प्रदर्शनकारी स्टेशन में प्रवेश न कर सके।

कमाई के लिए चलाई जा रहीं मालगाड़ियां
रेल अधिकारियों के मुताबिक किसान आंदोलन से उन्हें तीन दिन के भीतर करोड़ों रुपये के नुकसान उठाने के अलावा विभिन्न राज्यों को जरूरत का सामान भेजने में तमाम कठिनाइयों का सामना करना होगा। कोविड-19 के चलते कई राज्यों में बुरा हाल है, पंजाब से ही मालगाड़ियों के माध्यम अनाज, दवाइयां और जरूरत की सामग्री भेजी जा रही है।
रोजाना फिरोजपुर डिवीजन के स्टेशनों से विभिन्न प्रकार की सामग्री से लदी मालगाड़ियां अलग-अलग शहरों को जा रही हैं। डिवीजन को एक मालगाड़ी से तकरीबन 80 लाख रुपये की आमदन हो रही है, जबकि डिवीजन के विभिन्न स्टेशनों से दिनभर में लगभग 25 मालगाड़ियां चल रही हैं।
डिवीजन में लगभग पंद्रह पैसेंजर ट्रेनें चल रही है, इनमें से तेरह ट्रेनें अमृतसर, एक ट्रेन फिरोजपुर व एक ट्रेन जम्मूतवी से चल रही है। इसके अलावा तीन पार्सल ट्रेनें दौड़ रही हैं।