फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian Railway Train Ticket System for Holi 2019

होली 2019: ट्रेन टिकट के लिए मारामारी, 5000 यात्री परेशान, 8 में से सिर्फ 4 बुकिंग काउंटर्स खुले

Tue, 19 Mar 2019 10:34 AM IST
खुशबू गोयल दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर
दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 19 Mar 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
Indian Railway Train Ticket System for Holi 2019
ट्रेन में चढ़ने के लिए मारामारी
होली पर घर जाने के लिए ट्रेन टिकट चाहिए, जिसके लिए इतनी मारामारी हो रही है कि हाल बुरा है। करीब 5000 यात्री परेशान हैं, क्योंकि आठ में से चार बुकिंग काउंटर्स ही खुले हैं। सोमवार दोपहर 3 बजे का समय। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर करीब 5000 यात्रियों के बीच जनरल टिकट के लिए मारामारी।
विज्ञापन


एक से तीन घंटे के भीतर स्टेशन पर हालात ऐसे बन गए कि करीब 100 से ज्यादा लोगों को टिकट बुकिंग नहीं होने के चलते ट्रेन छोड़कर बस से दिल्ली तक जाना पड़ा, क्योंकि आठ में से महज चार टिकट बुकिंग काउंटर्स ही खुले थे। बाकी टिकट काउंटर्स पर स्टाफ का टोटा था।
विज्ञापन


यात्रियों से बात की तो उन्होंने कहा कि होली के मद्देनजर ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए कम से कम 8 से 6 टिकट बुकिंग काउंटर्स खुलने चाहिए थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नतीजा यात्री सुबह 8 से शाम चार 4 बजे तक जनरल टिकट के लिए लाइन में खड़े होने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान मारपीट
सोमवार को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह पर जैसे ही चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस आकर रुकी तो यात्रियों के बीच ट्रेन में सवार होने के लिए मारामारी शुरू हो गई, क्योंकि प्लेटफार्म नंबर छह पर एक हजार से ज्यादा यात्री ट्रेन की प्रतीक्षा में खड़े थे। यात्रियों को उतरने में भी भारी परेशानी हुई।

देखते ही देखते यात्रियों के बीच हाथापाई शुरू हो गई, लेकिन इस मारपीट को रोकने के लिए प्लेटफार्म पर एक भी जीआरपी का मुलाजिम तैनात नहीं था। यही हाल चंडीगढ़ और पंचकूला साइड टिकट बुकिंग काउंटर्स का था। ट्रेन में सवार होने वालों की भीड़ इतनी थी कि महिलाओं को मजबूरन आपातकालीन खिड़की के रास्ते ट्रेन में सवार होना पड़ा।

दो एक्सप्रेस ट्रेनों में आधा दर्जन यात्रियों की जेब कटी

चंडीगढ़ से लखनऊ जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में शाम करीब पांच बजे तीन यात्रियों की जेब कट गई। धनास निवासी अनिल ने बताया कि वह अपने भाई को ट्रेन में बैठाने आए थे। भीड़ इतनी थी कि ट्रेन में सवार होते समय उनके पर्स पर किसी ने हाथ साफ कर दिया। पर्स में 1500 रुपये और उनके दस्तावेज थे। इसकी शिकायत दर्ज कराने के लिए जीआरपी थाने जाने की बात कही गई तो अनिल ने हंसते हुए कहा कि ड्यूटी के समय प्लेटफार्म पर जीआरपी के मुलाजिम तैनात नहीं हैं, तो अब उनका पर्स तो वापस होने से रहा। वहीं अंकित का पर्स सहित 3500 रुपये और चंडीगढ़-लखनऊ का टिकट चोरी हो गया। इसके अलावा बिहार निवासी जितेश ने बताया कि उनकी सोने की रिंग और दो हजार रुपये चोरी हो गए। इसके अलावा ऊंचाहार एक्सप्रेस में तीन और यात्रियों की जेबें कट गईं। इसमें लखनऊ निवासी मुकेश, हरिद्वार निवासी जगत व शिवांगी शामिल हैं।

पांच बजते ही पंचकूला साइड टिकट काउंटर किया बंद
करीब 200 यात्री टिकट के लिए 2:30 बजे से ही पंचकूला साइड लाइन में खड़े थे। अभी महज तीस फीसदी यात्री टिकट ले पाए थे कि शाम पांच बजते ही पंचकूला साइड टिकट बुकिंग काउंटर बंद कर दिया गया, जिसके चलते काफी यात्री गुस्से में थे। बता दें कि शाम पांच बजे के बाद पंचकूला साइड का टिकट बुकिंग काउंटर बंद कर दिया जाता है, जिसे लेकर कई बार यात्री विरोध कर चुके हैं। यात्रियों की सुविधाओं की जांच के लिए आने वाले रेलवे बोर्ड के सदस्यों के समक्ष भी कई बार इस मसले को उठाया गया, लेकिन अंबाला मंडल के अधिकारी शाम को टिकट बुकिंग काउंटर बंद होने का कारण यात्रियों की संख्या का कम होना बताते हैं।

अब तत्काल ऑप्शन
होली की छुट्टियां मनाने घर जा रहे लोगों को ट्रेन में जगह मिलना शायद ही मुनासिब हो पाए। अभी हालात ऐसे हैं कि लंबी दूरी की सभी ट्रेनें फुल हैं। रिजर्वेशन की वेटिंग 200 पार चल रही है। रोडवेज की बसों में भी ऑनलाइन टिकट बुकिंग फुल हो चुकी है। ट्रेनों में जनरल टिकट बोगी व साधारण बसों में पांव रखने की भी जगह नहीं मिल रही, जबकि यात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। ऐसे में यात्री अपने गंतव्य पर जाने के लिए 24 घंटे पहले शुरू होने वाले तत्काल टिकट को बुक कराने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed