{"_id":"5ca2de9dbdec222dcd5a8e0d","slug":"indian-radars-detected-f-16-aircraft-of-pakistan-near-border-in-punjab-airforce-alert","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के एफ-16 विमानों ने की भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश, अलर्ट हुई वायुसेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान के एफ-16 विमानों ने की भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश, अलर्ट हुई वायुसेना
Tue, 02 Apr 2019 10:22 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 02 Apr 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान खेमकरण में भारतीय सीमा के पास नजर आए, तो वायुसेना ने उन्हें खदेड़ दिया। अब दुश्मन के जहाज सरहद के आसपास दिखे तो मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। सोमवार अल सुबह पंजाब बॉर्डर पर खेमकरण सीमा के पास पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू जहाजों की मूवमेंट की सूचना मिली।
एयरफोर्स ने तुरंत एक्शन लेते हुए सुखोई और मिराज विमानों को भेजकर उन्हें खदेड़ दिया। अब एयरफोर्स अलर्ट हो गई है। पाकिस्तान ने दोबारा ऐसी हरकत की तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इंडियन एयरफोर्स के लड़ाकू जहाज, जहां पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों की हरकत का जवाब देने को पूरी तरह तैयार हैं, वहीं एयरफोर्स का एडवांस राडार सिस्टम भी पाक विमानों पर पैनी नजर रखने में सक्षम है।
दुश्मन के एयरक्राफ्ट अगर भारत की ओर उड़ान भरेंगे तो उसकी हलचल इंडियन एयरफोर्स अथॉरिटी को 350 किलोमीटर पहले ही हो जाती है। एयरफोर्स अथॉरिटी को इसकी जानकारी अपने राडार सिस्टम से मिल जाती है। उसके बाद ये सिग्नल एयरफोर्स स्टेशनों के कंट्रोल रूम में पहुंचेगा। वहां से इसे एंटी एयरक्राफ्ट गन विंग को फॉरवर्ड कर दिया जाएगा, ताकि अगर दुश्मन का एयरक्राफ्ट देश में दाखिल होता है, उसे जमींदोज कर दिया जाए।

पुलवामा अटैक के बाद बॉर्डर पर चल रही टेंशन
सरहद पर जिस तरह के हालात बने हुए हैं। पड़ोसी देशों से जिस तरह की टेंशन चल रही है, उसे देखते हुए एयरफोर्स अथॉरिटी अपने सिग्नल सिस्टम को और मजबूत बनाने में जुटी हुई है। एयरफोर्स अथॉरिटी अपने राडार सिस्टम को लगातार अपग्रेड करने में प्रयासरत है।
एयरफोर्स के पास यूएस व फ्रेंच तकनीक पर आधारित राडार सिस्टम मौजूद हैं, लेकिन अब एरो सेट तकनीक के जरिये एयरफोर्स ने इस सिस्टम को और ज्यादा अपग्रेड बनाया है। इस तकनीक के जरिये राडार 350 किलोमीटर की दूरी पर ही दुश्मन के एयरक्राफ्ट को पकड़ने में सक्षम है।
सरहद पर लगातार पाकिस्तान द्वारा सीजफायर का उल्लंघन किए जाने से टेंशन बनी हुई है। इसे लेकर एयरफोर्स अथॉरिटी पूरी तरह से मुस्तैद है। एयरफोर्स को अंदेशा है कि दुश्मन फिर से किसी छावनी इलाके में बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है। पुलवामा अटैक के बाद देश में जिस तरह के हालात चल रहे हैं, उसे लेकर उत्तर भारत के सभी एयरबेस को पूरी तरह से अलर्ट पर रखा गया है।

पंजाब के खेमकरन सीमा के बेहद निकट आ गए थे पाक विमान
पाकिस्तानी वायुसेना के चार एफ-16 विमान और एक बड़े आकार के यूएवी सोमवार तड़के पंजाब के खेमकरन में सीमा के पास देखे गए, तो भारत के सुखोई और मिराज विमानों ने उन्हें खदेड़ दिया। तड़के करीब तीन बजे भारतीय वायुसेना के रडारों ने पाकिस्तानी विमानों और यूएवी की हलचल को पकड़ा, जो खेमकरन सीमा के बेहद निकट थे।
पाकिस्तान ने इन विमानों को टोह लेने भेजा था। भारतीय वायुसेना ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत सुखोई और मिराज विमानों को रवाना किया। भारतीय लड़ाकू विमानों को देखकर पाकिस्तानी विमान वापस अपनी सीमा में लौट गए। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी लड़ाकू विमान टोही ड्रोन के साथ उड़ान भर रहे थे।
पाकिस्तानी विमानों का मकसद संवेदनशील इलाकों में भारतीय सेना की तैनाती का पता लगाना था। भारतीय वायुसेना पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।