फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   indian para military force lady wing will start camp to win mount everest in year 2018

पहली बार: माउंट एवरेस्ट फतेह करने जाएंगी महिला जवान, स्पेशल प्रोजेक्ट

Tue, 17 Jan 2017 01:19 PM IST
विनीत तोमर/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विनीत तोमर/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Tue, 17 Jan 2017 01:19 PM IST
विज्ञापन
indian para military force lady wing will start camp to win mount everest in year 2018
भारतीय सेना की पैरा मिलिट्री फोर्स
इतिहास में पहली बार महिला जवानों का दल विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतेह करने जाएगा और इसकी तैयारी चल रही है। पैरा मिलिट्री फोर्स की विंग सशस्त्र सेना बल (एसएसबी) की तरफ से वर्ष 2018 में पर्वतारोही दल माउंट एवरेस्ट पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए महिला जवानों को दो साल से दिन-रात प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नेपाल में दुनिया का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर है, जिसकी ऊंचाई 8840 मीटर है। विश्व के सबसे बड़े माउंट एवरेस्ट को फतेह करनी वाली पहली भारतीय महिला बाछेंद्री पाल थीं।
विज्ञापन


यूं तो पैरा मिलिट्री फोर्स एसएसबी, सीआईएसएफ, आरएएफ और आईटीबी के नाम अनगिनत रिकार्ड हैं, लेकिन अभी तक पैरा मिलिट्री फोर्स की महिला जवान माउंट एवरेस्ट तक नहीं पहुंच सकीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी वजह यह है कि पैरा मिलिट्री फोर्स के इतिहास में अभी तक महिला जवानों के पर्वतारोही दल को माउंट एवरेस्ट पर भेजा नहीं गया। अब एसएसबी ने इसके लिए पहल की है।

अगले साल एसएसबी की तरफ से जाएगा दल

indian para military force lady wing will start camp to win mount everest in year 2018
भारतीय सेना की पैरा मिलिट्री फोर्स
उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित ग्वालदम प्रशिक्षण स्कूल के डिप्टी फील्ड ऑफिसर व एवरेस्ट विजेता सुबोध चंदोला के अनुसार, अगले वर्ष एसएसबी की तरफ से पहली बार महिला जवानों के दल को माउंट एवरेस्ट पर भेजा जाएगा। इसके लिए करीब 50 महिला जवानों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

दिन-रात चलने वाले प्रशिक्षण को पास करने वाली करीब 10 महिला जवानों का चयन माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई के लिए होगा। सुबोध चंदोला 21वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय लगी सेना प्रदर्शनी में शामिल होने आए हैं।

रविवार को अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि दो साल का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद साल के मध्य तक महिला जवानों को प्री एवरेस्ट की चढ़ाई चढ़नी होगी। महिला जवानों को उत्तराखंड के सबसे ऊंचे पहाड़ समेत दो पहाड़ों पर चढ़ाया जाएगा। इसमें सफल होने के बाद ही साल 2018 में माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed