{"_id":"4b635bafad2cfdcb6d661308eaa951a3","slug":"indian-navy-soldier-killed-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-बाइक की टक्कर में नौसेना जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक-बाइक की टक्कर में नौसेना जवान की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा)
Updated Mon, 19 Oct 2015 08:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक ने पीछे से बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में नौसेना के एक जवान की मौत हो गई। हादसा हरियाणा के नारनौल के सिंघाना रोड पर खाटोटी के पास रविवार दोपहर हुआ।
विज्ञापन
हादसे में एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नारनौल के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
राजस्थान के गांव शिमला निवासी कपिल (21) पुत्र भोम सिंह अपने दोस्त अभय सिंह (22) पुत्र विरेंद्र सिंह के साथ रविवार दोपहर बाइक से नारनौल आया था। दोपहर 2 बजे के लगभग वह अपने दोस्त के साथ कैंटीन का कार्ड बनवा कर और सामान लेकर गांव लौट रहा था।
विज्ञापन
वे अभी खाटोटी के पास ही पहुंचे थे की एक ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कपिल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल अभय सिंह अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि कपिल नौसेना में कार्यरत था। वह 4-5 दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया था।