फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian National Lok Dal boycott Body election in Haryana due to Kisan Andolan

इनेलो ने किया निकाय चुनाव का बहिष्कार, अभय चौटाला बोले- किसानों के समर्थन में लिया फैसला

Mon, 14 Dec 2020 05:05 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 14 Dec 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
Indian National Lok Dal boycott Body election in Haryana due to Kisan Andolan
अभय चौटाला। - फोटो : फाइल फोटो

इंडियन नेशनल लोक दल के प्रधान महासचिव और विधायक अभय सिंह चौटाला ने सोमवार को चंडीगढ़ में कहा कि इनेलो पार्टी नगर निगम, परिषद और पालिका के चुनावों का बहिष्कार करेगी। उन्होंने कहा कि इनेलो ने यह निर्णय केंद्र और प्रदेश की सरकार द्वारा अन्नदाता पर किए जा रहे अत्याचारों के खिलाफ लिया है।

विज्ञापन


देश और प्रदेश की भाजपा सरकार जिस तरह से किसानों की अनदेखी कर रही है, वह बेहद दुखदायी एवं निंदनीय है। खासकर हरियाणा प्रदेश की भाजपा गठबंधन सरकार ने पहले किसानों को मंडियों में नमी के नाम पर लूटा फिर अन्नदाता की फसल को एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) से कम दाम पर खरीद कर लूटा। आज पूरे देश का किसान एकजुट होकर कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं लेकिन भाजपा सरकार के मंत्री उन्हें आतंकवादी और देशद्रोही कह कर अपमान कर रहे हैं।
विज्ञापन



इनेलो नेता ने कहा कि प्रदेश की भाजपा गठबंधन सरकार ऐसे समय में चुनाव करवाने जा रही है, जब देश के अन्नदाता को अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए 18 दिन हो गए हैं। भीषण ठंड में अब तक 16 किसान शहीद हो गए हैं लेकिन सरकार इतनी घमंडी और हठी हो गई है कि उनके कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार के एक पदाधिकारी द्वारा दिया गया बयान कि नगर निगम क्षेत्र में जो मतदाता आते हैं वो किसान नहीं हैं। यह उनकी किसानों के प्रति नकारात्मक सोच का परिचायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनेलो नेता ने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार लगातार किसान व मजदूर विरोधी निर्णय ले रही है। इसका ताजा उदाहरण देखने को मिला जब सरकार ने आदेश जारी कर सभी ग्राम पंचायतों के अंतर्गत अचल सम्पति को बेचने या उपहार के रूप में देने पर स्टांप ड्यूटी पर दो प्रतिशत टैक्स बढ़ा कर लगा दिया है। 


किसान संगठनों द्वारा की गई घोषणा के अनुसार सोमवार को प्रदेश में सभी जिला मुख्यालयों पर अनशन एवं धरना प्रदर्शन में इनेलो के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी किसान संगठनों के हाईवे बंद करने का पूर्ण समर्थन करती है और 27 दिसंबर को होने वाले चुनावों का बहिष्कार करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed