फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian Lady Mother Hostaged in Kuwait, Three Childrens Filed Complaint to Police

'मां कुवैत में फंसी है, पिता इंतजार करते-करते छोड़ गए दुनिया, हम हो गए अनाथ', 3 बच्चों की आपबीती

Sat, 22 Jun 2019 04:54 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 22 Jun 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
Indian Lady Mother Hostaged in Kuwait, Three Childrens Filed Complaint to Police
आपबीती सुनाते हुए तीनों बच्चे - फोटो : अमर उजाला

मां कुवैत में फंसी है और अपनी जीवनसंगिनी का इंतजार करते-करते पिता भी दुनिया से चले गए। अब हम अनाथ हो गए हैं, तीन बच्चों की आपबीती सुनकर दिल भर आएगा। मामला पंजाब के गुरदासपुर का है। वीना नाम की महिला को एक ट्रेवल एजेंट ने मानव तस्करी करते हुए कुवैत भेज दिया, लेकिन वह अब उसे वापस नहीं बुला रहा।

विज्ञापन


महिला हाऊस कीपिंग का काम करने के लिए विदेश गई थी। उसका इंतजार करते-करते पति की मौत हो चुकी है। अब उसके तीन बच्चे बेसहारा हो गए हैं। थाना धारीवाल की पुलिस ने महिला को विदेश भेजने के नाम पर मानव तस्करी करने का मामला दर्ज किया है। डीएसपी मेजर क्राइम लविंदर सिंह ने मामला एसपी इंवेस्टिगेशन की ओर से मार्क होने के बाद ही दर्ज किया।

विज्ञापन

शिकायतकर्ता रोहित बेदी (20) पुत्र सुरेंद्र कुमार बेदी निवासी कृष्णा गली धारीवाल ने पुलिस को बताया कि उसकी मां वीना को करीब 9 माह पहले मुख्तयार सिंह निवासी रतनगढ़ अमृतसर रुरल ने धोखे से कुवैत भेज दिया। अब वह वहां फंस गई है और पैसे देने के बावजूद वह उन्हें वापस नहीं बुला रहा। उसके पिता भी मां से लगातार संपर्क करने की कोशिश करते थे।

इस गम में पिता सुरेन्द्र कुमार की 21 मई को हार्ट अटैक से मौत हो गई। अब वह और उसका छोटा भाई मोहित बेदी (18) व छोटी बहन समृद्धि (10) बेसहारा हो चुके हैं। पिता की मौत के बाद उसे एक दुकान पर काम करके घर का गुजारा चलाना पड़ रहा है।

रोहित ने बताया कि उसकी मां ने वहां जाने के बाद सिर्फ पहले महीने में ही वेतन भेजा था। उसके बाद आज तक कुछ नहीं आया। जब भी कुवैत से मां का फोन आता है तो उसकी रोने की आवाजें सुनाई देती हैं और फिर फोन कट जाता है। मां यही कहती है कि मुख्तयार (एजेंट) से मिलो वह मुझे वापस बुलाए। फोन कटने के बाद नंबर ब्लॉक कर दिया जाता है।

रोहित ने बताया कि पिता ने मां को वापस बुलाने के लिए एजेंट मुख्तयार सिंह को पैसे तो दिए थे, लेकिन उसने मां को वापस नहीं बुलाया। बच्चों ने बताया कि वह पुलिस से लेकर विदेश मंत्रालय तक जाकर आए। सरकारों से गुहार लगाई कि उनकी मां को जल्द से जल्द वापस लाया जाए, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed