{"_id":"5dea08db8ebc3e54936d545c","slug":"indian-boxer-suresh-kumar-boxing-match-with-pakistani-boxer-muhammad-bilal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी बॉक्सर बिलाल को पटखनी देने उतरेंगे मुक्केबाज सुरेश कुमार, जानिए कब है मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी बॉक्सर बिलाल को पटखनी देने उतरेंगे मुक्केबाज सुरेश कुमार, जानिए कब है मुकाबला
Fri, 06 Dec 2019 01:25 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 06 Dec 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
मुक्केबाज सुरेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले पहले प्रोफेशनल बॉक्सिंग मुकाबले के लिए भारतीय सेना के प्रो-बॉक्सर और प्रथम भारतीय प्रोफेशनल बॉक्सिंग लीग के विजेता बॉक्सर सुरेश कुमार तैयार हैं। वे पाकिस्तान के दावेदार मुहम्मद बिलाल से मुकाबला करेंगे। दि फाइट टू यूनाइट नामक यह ऐतिहासिक मुकाबला 29 फरवरी, 2020 को ऑकलैंड, न्यूजीलैंड में आयोजित किया जायेगा।
यह जानकारी वीरवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में हुई एक प्रेस वार्ता में स्पोर्ट्स-13 के सीईओ यादविंदर सिंह ने दी। यहां इनके साथ बॉक्सर सुरेश कुमार और उनके ट्रेनरबॉक्सिंग कोच जयहिंद मौजूद थे। भारतीय सेना में तैनात 26 साल के सुरेश कुमार अपने प्रो- बॉक्सिंग रिकॉर्ड में 3 मुकाबले जीत चुके हैं और अभी तक कोई मुकाबला नहीं हारे हैं।
सुरेश ने कहा कि मैं पाकिस्तानी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ मुकाबले के लिए उत्साहित हूं। यह पहली बार है कि दोनों देशों में एक दूसरे के खिलाफ यह पहला प्रोफेशन बॉक्सिंग मुकाबला है। मुकाबले के लिए कोई दबाव नहीं है और मैं अपने प्रतिद्वंद्वी को हराने के लिये तैयार हूं। मेरी एकमात्र खेल रणनीति रिंग में नेचुरल गेम खेलने की है।
विज्ञापन
अपनी मूल बातों पर ध्यान केंद्रित करूंगा और उसी रणनीति के साथ रिंग पर उतरूंगा। मैंने बिलाल के खेल का अध्ययन किया है। वह पिछले पायदान पर कमजोर हैं और उनका फुटवर्क तेज नहीं है। मुझे इसमें बढ़त मिलने की पूरी उम्मीद है। सुरेश के कोच जयहिंद ने कहा कि हम सुरेश को दिन-रात कड़ी ट्रेनिंग दे रहे हैं।
मुझे विश्वास है कि रिंग में प्रतिद्वंद्वी को हैरान कर देगा। सुरेश सुपर-लाइट डिवीजन में एक अभूतपूर्व खिलाड़ी हैं और अपने पिछले मुकाबलों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। सुरेश को अपने प्रतिद्वंद्वी की तुलना में उनकी हाइट और पहुंच का फायदा मिलेगा। मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ है, इसलिए दबाव साफ है, जो कि रिंग में दोनों विरोधी खिलाड़ियों पर ही रहेगा।