{"_id":"5c3832d5bdec22732c13e8d2","slug":"indian-army-soldier-mother-murder-in-firozpur-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां की हत्या से आहत फौजी हुआ बागी, तेवर देख पुलिस में मचा हड़कंप, सेना ने हटवाया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की हत्या से आहत फौजी हुआ बागी, तेवर देख पुलिस में मचा हड़कंप, सेना ने हटवाया वीडियो
Fri, 11 Jan 2019 11:56 AM IST
खुशबू गोयल
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां की हत्या हो गई तो फौजी बेटे का कलेजा फट गया और उसने बागी तेवर अख्तियार कर लिए। यह देखकर सेना और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। अब एक बड़ा कदम उठाया गया है। मामला पंजाब के फिरोजपुर का है। मां की हत्या से आहत सेना के इस जवान ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर न केवल फिरोजपुर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया था, बल्कि फिरोजपुर थाने के एसएचओ पर उसकी मां के हत्यारों को बचाने और केस को लटकाने का आरोप लगाया था।
प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री और डीजीपी पंजाब के नाम जारी किए 5 मिनट के वीडियो में फौजी ने साफ कहा था कि ‘यदि उसे न्याय न मिला तो बागी और फौजी में कोई फर्क नहीं होता और इस बात का भी फैसला होगा कि वर्दी अब देश का ये जवान पहनेगा या मामले को लटकाने वाला एसएचओ।’फौजी के इस बागी तेवरों बाद हरकत में आई पंजाब पुलिस ने इस केस की स्टेटस रिपोर्ट जारी की है। उधर, सेना ने भी जवान के इस वीडियो को फिलहाल सोशल मीडिया से हटवा दिया है। फिरोजपुर रेंज आईजी मुखविंद्र सिंह चीना ने बताया कि इस केस में पुलिस कार्रवाई कर रही है।
उन्होंने वर्तमान स्टेट्स रिपोर्ट की जानकारी देते हुए बताया कि हत्या के इस मामले में आरोपी किरणदीप सिंह, अमन कुमार और मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि फौजी ने 5 से 6 लोगों पर भी मारपीट के आरोप लगाए थे। लेकिन जांच में इन लोगों में से सिर्फमनप्रीत सिंह की ही इस मामले में संलिप्तता पाई गई है, जबकि अन्य लोगों का इस मामले में संलिप्तता नहीं पाई गई है। उनके अनुसार इस केस को लटकाने और कार्रवाई में देरी करने वाले एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनके अनुसार इस मामले में पुलिस ने चालान भी तैयार कर लिया है।

कंपनी कमांडर के पत्र के बावजूद भी नहीं हुई थी कार्रवाई
जवान और उसकी मां पर दबंगों द्वारा हमला करने के बाद न केवल जवान, बल्कि उसके पिता भी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के लिए महीनों फिरोजपुर थाने के चक्कर काटते रहे। उसके पिता ने पंजाब के सैनिक कल्याण बोर्ड में भी अर्जी दी। बोर्ड में तैनात रिटायर्ड कर्नल ने स्पेशल लैटर बनाकर फिरोजपुर पुलिस को भेजा। इसके अलावा जवान जिस यूनिट में तैनात था, उकसे कंपनी कंमाडर ने भी लैटर फिरोजपुर एसएसपी को भेजा। एसएसपी ने इस पत्र को भी जांच व कार्रवाई के लिए आगे मार्क किया। मगर उसके बावजूद भी जब कार्रवाई नहीं हुई तो बागी फौजी को अपनी वीडियो वायरल करनी पड़ी थी।
इस मामले में फिरोजपुर पुलिस को तुरंत कार्रवाई लेने के निर्देश दिए गए थे। केस भी दर्ज हो चुका है और एसएचओ भी थाने से हटाया जा चुका है।
- सुरेश अरोड़ा, डीजीपी, पंजाब पुलिस
इस मामले में फिरोजपुर पुलिस को तुरंत कार्रवाई लेने के निर्देश दिए गए थे। केस भी दर्ज हो चुका है और एसएचओ भी थाने से हटाया जा चुका है।
- सुरेश अरोड़ा, डीजीपी, पंजाब पुलिस