फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   indian army recruitment schedule, be ready youngers

देश सेवा करने का जज्बा है, बुला रही है सेना, चले आइए

Wed, 22 Jul 2015 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 22 Jul 2015 12:35 PM IST
विज्ञापन
indian army recruitment schedule, be ready youngers

देश सेवा करने का जज्बा रखते हैं तो सेना आपको बुला रही है। भर्ती शुरू हो गई है। तैयार हो जाइए। भर्ती पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल जिलों और चंडीगढ़ के युवाओं के लिए है।

विज्ञापन


भर्ती अंबाला छावनी के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में 26 जुलाई तक होगी। भर्ती अंबाला कार्यालय अंबाला की ओर से की जा रही है।

सेना भर्ती कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि सैनिक सामान्य ड्यूटी, सेना क्लर्क, सैनिक स्टोर कीपर, सैनिक ट्रेड मैन और सैनिक टेक्नीकल पदों के लिए भर्ती की जा रही है।

विज्ञापन

ये है भर्ती का पूरा शेड्यूल

indian army recruitment schedule, be ready youngers

आज अंबाला जिले की बराड़ा और नारायणगढ़ तहसील, कैथल के गुहला और पुंडरी तहसील व पंचकूला जिले और चंडीगढ़ के युवाओं की उक्त पदों के लिए भर्ती हो रही है।

कल यानी 23 जुलाई को कैथल की तहसीलों, 24 को यमुनानगर की सभी तहसीलों के युवाओं की भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि 25 जुलाई को करनाल जिले की सभी तहसीलों और 26 जुलाई को कुरुक्षेत्र जिले की तहसीलों की भर्ती का कार्यक्रम है।

उन्होंने बताया कि 26 जुलाई को हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और हरियाणा के युवाओं की डीएससी पदों के लिए भर्ती की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि इस भर्ती में हरियाणा के गुड़गांव, मेवात, पलवल और फरीदाबाद जिलों के युवा भाग नहीं ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed