फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian Army, Kargil War Sheheed Soldiers Family Members Honoured in GJU Hisar

शहीदों का सम्मान, कर्नल बोले- कारगिल का युद्ध 55 दिनों तक चला, 160 किमी क्षेत्र में लड़ा गया

Sat, 27 Jul 2019 04:34 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 27 Jul 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
Indian Army, Kargil War Sheheed Soldiers Family Members Honoured in GJU Hisar
Kargil Vijay Diwas - फोटो : अमर उजाला
कारगिल का युद्ध 55 दिन तक चला और यह युद्ध 160 किलोमीटर के क्षेत्र में लड़ा गया था। यह कहना था कर्नल योगेंद्र सिंह का। वे गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में कारगिल के शहीद हुए परिजनों के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य वक्ता शिरकत कर रहे थे। यह समारोह विश्वविद्यालय के चौधरी रणबीर सिंह सभागार में हरियाणा इतिहास एवं संस्कृति अकादमी और जम्मू-कश्मीर अध्ययन केंद्र हरियाणा सर्कल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में टोलोलिंग, टाइगर हिल्स और मुसको क्षेत्र में हुई तीन मुख्य लड़ाइयों में हरियाणा के सैनिकों का अधिकतम योगदान था। सेना ने इसे ऑपरेशन विजय का नाम दिया था। हरियाणा के सैनिकों को इस युद्ध में एक महावीर चक्र, पांच परमवीर चक्र और 14 सेना मेडल हासिल हुए थे। वहीं इस युद्ध में सक्रिय रूप से भाग ले चुके वायुसेना के कैप्टन भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पाकिस्तान लगातार जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में अस्थिरता पैदा करने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन


1999 में उन्होंने अत्यंत कुटिलता के तहत कारगिल क्षेत्र में घुसपैठ योजना बनाई थी। जिस क्षेत्र में घुसपैठ हुई थी, वह क्षेत्र अत्यंत महत्वपूर्ण है, जहां से भारत को लेह सहित कई महत्वपूर्ण इलाकों से काटा जा सकता था। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि कारगिल युद्ध भारत के वीर जवानों की गौरवगाथा का भी प्रत्यक्ष परिणाम है। कुल 527 शहीदों में से 74 सैनिक हरियाणा के थे। केवल दो प्रतिशत जनसंख्या वाले प्रदेश की देश की सेना में 12 प्रतिशत सैनिकों की भागीदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा इतिहास एवं संस्कृति अकादमी के अध्यक्ष प्रो. रघुवेंद्र तंवर ने कहा कि इस युद्ध ने भारतीय सेना के शौर्य को दुनिया में पहचान दी।  

 

युद्ध से संबंधित डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई

इस दौरान युद्ध से संबंधित डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। लाहौरिया पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान सेना की हथियारों की एक विशेष प्रदर्शनी लगाई गई। हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की ओर से भी एक प्रदर्शनी लगाई गई।

इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर अध्ययन केंद्र से आशुतोष भटनागर, स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन के चेयरमैन श्रीनिवास गोयल, अध्ययन केंद्र के महासचिव डॉ. विवेक बाल्यान, प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप, हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के सहायक निदेशक डॉ. जगदीश, डॉ. नरेंद्र, कृष्ण गोयल, विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अनिल पुंडीर आदि मौजूद रहे।

इन शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

जिला------शहीदों के नाम
अंबाला : मनजीत सिंह
कुरुक्षेत्र : संजीव कुमार
करनाल : गुलाब सिंह, प्रवेश कुमार
पानीपत : अमरदीप सिंह, बिजय सिंह
सोनीपत : रविंद्र सिंह, सुखबीर सिंह, सतबीर सिंह मोर
रोहतक : जसवीर सिंह, राजबीर सिंह, सुरेश कुमार, विजय सिंह, जसबीर सिंह, कुलदीप सिंह व रणधीर सिंह
झज्जर : जयप्रकाश, सुरेंद्र सिंह, लीलाराम, रामफल, राजेश कुमार, धर्मबीर सिंह, हरिओम
भिवानी : संजय सिंह, राजवीर सिंह, धर्मबीर सिंह सिहाग, सुरेश कुमार
हिसार : महाबीर सिंह
सिरसा : कृष्ण कुमार
फतेहाबाद : नरेंद्र सिंह जाखड़, मनोहर लाल व सतपाल सिंह
जींद : आशीष कुमार
नूंह : अहमद अली, बिजेंद्र कुमार
गुरुग्राम : कैलाश सिंह
फरीदाबाद : जाकीर हुसैन
महेंद्रगढ़ : बिरेंद्र सिंह, लाल सिंह व अशोक कुमार यादव
यमुनानगर : नवीन कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed