{"_id":"5cde5d61bdec2207514f2f29","slug":"indian-army-indian-airforce-will-secure-siachen-on-loc-tension-on-indo-pak-border","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षाः सियाचिन में अब सेना के साथ नजर आएगी एयरफोर्स, भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बढ़ा तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षाः सियाचिन में अब सेना के साथ नजर आएगी एयरफोर्स, भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बढ़ा तनाव
Fri, 17 May 2019 12:36 PM IST
खुशबू गोयल
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 17 May 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
सियाचिन में तैनात सेना के जवान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के साथ चल रहे मौजूदा हालात के मद्देनजर सेना और एयरफोर्स जहां बॉर्डर पर मुस्तैद है, वहीं अब सियाचिन में भी सेना की ताकत को और मजबूत बनाया जाएगा। इस क्षेत्र में सेना के साथ-साथ हवाई निगरानी और लॉजिस्टिक सप्लाई के लिए एयरफोर्स की सक्रियता भी बढ़ाई जाएगी।
इसे लेकर सेना और एयरफोर्स के आला अफसर पूरी तरह से गंभीर हैं। एलओसी पर स्थित सियाचिन एरिया सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जाता है। बर्फ से ढके इस एरिया से पाकिस्तान घुसपैठ की पूरी मंशा रखता है। लिहाजा भारतीय सेना के बहादुर जवान भी पूरी मुस्तैदी के साथ यहां सरहदों की सुरक्षा के लिए दुश्मन और मौसम से लड़ते हुए डटे हुए हैं।
आर्मी की कई पोस्ट यहां सियाचिन में मौजूद हैं। आर्मी के साथ-साथ इस एरिया में एयरफोर्स की भी बड़ी भूमिका रहती है। सैन्य बलों से लेकर उनके लिए हर तरह की लॉजिस्टिक सप्लाई का जिम्मा वेस्टर्न एयर कमांड के कंधों पर रहता है।

एयर स्ट्राइक के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच जिस तरह के हालात बने हुए हैं और जिस तरह पाक समर्थित आतंकवाद का दौर भी अभी तक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है, उसी को देखते हुए अब इस एरिया में भी सेना और वायुसेना के कई अभियानों को बढ़ाया जाएगा, ताकि दुश्मन यहां किसी प्रकार की हरकत करने की हिमाकत न कर सके। इसी के अंतर्गत यहां निगरानी व लॉजिस्टिक सप्लाई ड्राप को लेकर एयर ऑपरेशन भी बढ़ेंगे।
कुमार पोस्ट पर एयर लॉजेस्टिक अरेंजमेंटस का लिया जायजा
सियाचिन एरिया में सेना की ‘कुमार पोस्ट’ बहुत ही एडवांस है और 16 हजार फुट पर बनी हुई है। इसी एरिया में गत दिवस एओसी-इन-सी वेस्टर्न एयर कमांड, एयर मार्शल आर. नांबियार ने 102 इंडिपेंडेंट इंफेंट्री ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर भूपेश हाडा के साथ दौरा किया। उन्होंने वहां एयर लॉजिस्टिक अरेजमेंट का पूरी तरह से जायजा लिया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।